संभल में R1-5 बाइक फिसलने से युवक की मौत:ममेरे भाई की शादी में बहनों को छोड़कर लौट रहा था; 30 मीटर तक फिसला
संभल में ममेरे भाई की शादी से लौट रहे 20 साल के युवक की बाइक फिसलने से मौत हो गई। हादसा शुक्रवार शाम करीब 6 बजे ऐंचौड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के सकतपुर सोत गांव के पास हुआ। युवक बाइक के साथ करीब 30 मीटर तक सड़क पर घिसटता चला गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बहनों को शादी में छोड़कर लौट रहा था घर मृतक की पहचान जुएब पुत्र शहनवाज निवासी बारीपुर भमरौआ के रूप में हुई है। वह शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अपनी दो बहनों के साथ ममेरे भाई अय्यूब की शादी में फत्तेहपुर भाऊ गांव गया था। शाम करीब 5 बजे वह बहनों को वहीं छोड़कर बाइक से घर लौट रहा था। डेढ़ घंटे तक नहीं हो पाई पहचान ग्रामीणों के मुताबिक, तेज रफ्तार R15 बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में जुएब गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। उसे असमोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाइक पर अकेला होने के कारण करीब डेढ़ घंटे तक उसकी पहचान नहीं हो सकी। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने उसकी पहचान की। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार पुलिस ने पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू की, लेकिन परिजनों ने इससे इनकार कर दिया। थाना प्रभारी कमलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पंचनामा भरने की कार्रवाई की गई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया। जुएब अपने पिता के साथ खेती करता था। वह चार भाइयों और तीन बहनों में दूसरे नंबर पर था। उसकी मां रानी और तीनों बहनें अस्पताल में मौजूद थीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)