कर्मचारी को छोड़ने के लिए 5 लाख की फिरौती मांगी:लखनऊ में पीड़ित मां के पास व्हाट्सएप कॉल आईं; 7 दिन से लापता है
लखनऊ के बंथरा में रमाडा होटल से लापता हुए पशुपालन विभाग के कर्मचारी ऋषभ त्रिपाठी को छोड़ने के लिए फिरौती मांगी गई है। 7 दिन से उनका कोई सुराग नहीं अब तक नहीं मिला पाया है। वह स्टॉल लगाने के लिए होटल गए थे, इसके बाद वहीं से लापता हो गए थे। पीड़ित मां ने पुलिस से बेटे को खोजने की गुहार लगाई है। शुक्रवार को ऋषभ की मां को एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने पांच लाख रुपए की फिरौती मांगी। इसके बादल ने बेटे को छोड़ने की बात कहीं। पीड़ित मां ने तत्काल पुलिस को कॉल के बारे में सूचना दी। पशुपालन विभाग में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी ऋषभ आशियाना के सेक्टर एन निवासी सोनिया त्रिपाठी के मुताबिक, उनका 28 वर्षीय बेटा ऋषभ पशुपालन विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। वह 30 अक्टूबर को अपने कार्यालय के कर्मचारियों के साथ रमाडा होटल में स्टॉल लगाने गया था। सोनिया ने बताया कि शाम करीब छह बजे उनकी ऋषभ से फोन पर बात हुई थी। रात 11 बजे फोन किया तो उसका मोबाइल बंद मिला। अगले दिन सहकर्मियों से जानकारी मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। 31 अक्टूबर को गुमशुदगी दर्ज कराई ऋषभ के साथी और पशुपालन विभाग के निदेशालय में वरिष्ठ सहायक अतुल प्रकाश ने 31 अक्टूबर को बंथरा थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोनिया के मुताबिक, छह नवंबर को उनके मोबाइल पर एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने पांच लाख रुपये देने पर ऋषभ को बताई गई जगह पर छोड़ने की बात कही। इसके बाद सोनिया ने बंथरा पुलिस को सूचना दी और संदिग्ध लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मोबाइल नंबर के आधार पर सर्विलांस सेल की मदद से पता लगाना शुरू किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)