लखनऊ में आपदा मित्रों का विरोध प्रदर्शन:लाइव जैकेट पहनकर ₹20 लाख का बीमा, 26 हजार प्रति माह वेतन की मांग

Oct 24, 2026 - 15:07
0
लखनऊ में आपदा मित्रों का विरोध प्रदर्शन:लाइव जैकेट पहनकर ₹20 लाख का बीमा, 26 हजार प्रति माह वेतन की मांग
लखनऊ में शनिवार को उत्तर प्रदेश आपदा मित्र एसोसिएशन ने विरोध प्रदर्शन किया। इको गार्डन में आपदा न्यूनीकरण और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जमा हुए इस दौरान लाइव , हेलमेट समेत पूरी किट पहनकर प्रदर्शन किया । एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राज किशोर कुमार ने बताया कि आपदा मित्र साल 2018 से उत्तर प्रदेश सरकार और राहत आयुक्त के निर्देशों का पालन कर रहे हैं। मगर हमारी मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। राज किशोर ने कहा कि 2018 से आईडी कार्ड और किट वगैरह मिला। बाढ़, भूकंप के साथ कोरोना काल, कुंभमेला, माघ मेला, सावन मेला और गणतंत्र दिवस परेड जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपनी सेवाएं देते हैं। हर जरूरी परिस्थिति में और आपदा के समय हम लोग पुलिस प्रशासन के कंधे से कंधा मिलाकर काम करते हैं। इसके अतिरिक्त, अग्नि सचेतक प्रशिक्षण और नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में भी आपदा मित्रों ने प्रशासन का पूरा सहयोग किया है। इसलिए हमारी मांगों को स्वीकार करना बेहद आवश्यक है। 26,910 रुपए प्रति माह वेतन कि मांग राज किशोर ने कहा कि हमारी कई प्रमुख मांगें है, जिसमें सरकार द्वारा घोषित 5 लाख रुपए की बीमा राशि को बढ़ाकर 20 लाख रुपए करना शामिल है। साथ ही, सभी आपदा मित्रों के लिए 26,910 रुपए प्रति माह के न्यूनतम वेतन की गारंटी दी जाए। सभी आपदा मित्रों/सखियों को सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था, सुरक्षित विद्यालय और फायर ब्रिगेड से जोड़ते हुए औपचारिक रूप से आपदा कर्मचारी घोषित किया जाए। प्रदर्शनकरियों कि विभिन्न मांग इसके अलावा, स्वास्थ्य बीमा, ईएसआई, पीएफ और रिटायरमेंट लाभ जैसी सुविधाएं प्रदान कर सामाजिक सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित की जाए। संगठन ने बीमा पॉलिसी, डीजी लॉकर सर्टिफिकेट और डिजिटल नंबर वाले नए आईडी कार्ड के साथ-साथ मानसून से पहले ड्रेस-किट उपलब्ध कराने की भी मांग की है। प्रदर्शनकरियों ने कहा कि जबतक मांग पूरी नहीं होगी प्रदर्शन जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User