लखनऊ में शिवा शर्मा हत्याकांड में नया वीडियो:श्रद्धा दुबे का एक और वीडियो वायरल, साथ दिखे शिवा और रश्मि

Oct 24, 2026 - 15:07
0
लखनऊ में शिवा शर्मा हत्याकांड में नया वीडियो:श्रद्धा दुबे का एक और वीडियो वायरल, साथ दिखे शिवा और रश्मि
लखनऊ के हजरतगंज में कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में श्रद्धा दुबे के साथ उसकी बहन रश्मि दुबे और कारोबारी शिवा शर्मा भी नजर आ रहे हैं। यह वीडियो लखनऊ के अवध ग्रीन अपार्टमेंट का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो अगस्त महीने का है। बताया जा रहा है कि इसी दौरान श्रद्धा दुबे और शिवा शर्मा के बीच दोस्ती शुरू हुई थी। हत्याकांड के सामने आने के बाद से ही श्रद्धा दुबे से जुड़े कई वीडियो चर्चा में हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User