करवा चौथ पर शामली के बाजारों में महिलाओं की भीड़:करवे, चूड़ियों के साथ ब्यूटी पार्लर में फेशियल-मेहंदी की बढ़ी मांग

Oct 26, 2026 - 22:08
0
करवा चौथ पर शामली के बाजारों में महिलाओं की भीड़:करवे, चूड़ियों के साथ ब्यूटी पार्लर में फेशियल-मेहंदी की बढ़ी मांग
शामली में करवा चौथ के त्योहार को लेकर शामली के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। सोमवार सुबह से ही गांधी बाजार, पुराने बाजार और नई बाजार में खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। महिलाएं करवा चौथ की पूजा के लिए करवे, चूड़ियां, छलनी और अन्य पूजन सामग्री खरीद रही हैं। वहीं, त्योहार पर सजने-संवरने के लिए ब्यूटी पार्लर में भी महिलाओं की भीड़ बढ़ गई है। कई पार्लर में महिलाओं को अपॉइंटमेंट के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। कहीं दो दिन की वेटिंग है तो कहीं पिछले एक सप्ताह से लगातार बुकिंग चल रही है। देखें, 2 तस्वीरें… करवा चौथ को लेकर बाजारों में सुबह से ही चहल-पहल दिखाई दे रही है। महिलाएं अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी कर रही हैं। चूड़ियों की दुकानों पर भीड़ नजर आ रही है। वहीं, करवे और पूजन सामग्री की दुकानों पर भी ग्राहक पहुंच रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि त्योहार को लेकर इस बार अच्छी बिक्री हो रही है और बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है। ब्यूटी पार्लर में फेशियल और मेहंदी की बढ़ी मांग करवा चौथ पर सजने-संवरने के लिए महिलाएं ब्यूटी पार्लर पहुंच रही हैं। फेशियल, मेकअप और मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं में खास उत्साह है। ममता ब्यूटी पार्लर की संचालिका के अनुसार, उनके यहां पिछले एक सप्ताह से लगातार वेटिंग चल रही है। महिलाएं त्योहार से पहले ही अपनी बुकिंग करा रही हैं। पूनम ब्यूटी पार्लर की संचालिका ने बताया कि करवा चौथ को लेकर फेशियल और मेहंदी लगवाने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंच रही हैं। त्योहार के कारण पार्लर में काम का दबाव बढ़ गया है। महिलाओं की मांग को देखते हुए समय के अनुसार बुकिंग की जा रही है। त्योहार ने बाजारों में बढ़ाई रौनक करवा चौथ को लेकर बाजारों में खरीदारी का माहौल बना हुआ है। कपड़ों, चूड़ियों, करवे और पूजन सामग्री की दुकानों पर महिलाएं खरीदारी करती नजर आ रही हैं। वहीं, ब्यूटी पार्लर में बढ़ती बुकिंग से कारोबार में तेजी आई है। दुकानदारों और पार्लर संचालिकाओं को उम्मीद है कि त्योहार तक बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बनी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User