सोनभद्र में 28 से 31अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट:50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की भी चेतावनी

Oct 26, 2026 - 22:24
0
सोनभद्र में 28 से 31अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट:50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की भी चेतावनी
सोनभद्र में 28 से 31 अक्टूबर तक तेज हवाओं, बिजली गिरने और भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग के अलर्ट पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है। जिलाधिकारी के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। 28 अक्टूबर को 30-40 किमी प्रति घंटे की हवाएं चलेंगी, 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। 29 से 31 अक्टूबर तक गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि तेज हवा और बिजली कड़कने के दौरान खुले मैदान में न रहें। पेड़ों, बिजली के खंभों, टिनशेड और कमजोर होर्डिंग के नीचे खड़े होने से बचें। सुरक्षित पक्के भवन में शरण लें। कच्चे और जर्जर मकानों में रहने वाले लोग विशेष सावधानी बरतें और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। किसानों को फसलों की कटाई और मड़ाई के दौरान सावधानी बरतने तथा खुले में रखे अनाज को सुरक्षित करने की सलाह दी गई है। वज्रपात की चेतावनी के दौरान खेतों में न रुकें। नदी, नालों, जलाशयों, बांधों और जलप्रपातों के आसपास जाने से बचें। बारिश के दौरान तेज बहाव वाले पानी को पार करने का प्रयास न करें। बिजली कड़कने पर खुले स्थानों और ऊंचे पेड़ों से दूर रहें। आपात स्थिति में 1077 पर करें फोन प्रशासन ने मौसम की जानकारी के लिए मौसम, दामिनी और मेघदूत ऐप का उपयोग करने की सलाह दी है। किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के नंबर 05444-297645 या आपदा हेल्पलाइन 1077 पर सूचना दें। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और केवल अधिकृत सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User