लड़की बोली- 7 साल संबंध बनाए, अब शादी से मुकरा:मर्चेंट नेवी में बॉयफ्रेंड, आज बारात; प्रेमिका ने शामली में डेरा डाला
मेरे साथ बहुत लोगों ने नाइंसाफी की है। अंकुश ने 7 साल रेप किया और शादी का झांसा देता रहा। अब वो दूसरी जगह शादी कर रहा है। मैं बहुत टूट चुकी हूं और मरने जा रही हूं। इसका जिम्मेदार पूरा पुलिस-प्रशासन होगा, जिसने मेरी कोई मदद नहीं की। ये सुसाइड नोट शामली में लड़के के घर बारात लाने वाली लड़की ने लिखा है। लड़की देहरादून की रहने वाली है। 19 नवंबर को वह ढोल-बाजों के साथ कांधला में लड़के के घर पहुंची थी। उसने हाथ में बैनर पकड़ रखा था। जिस पर लिखा था- ‘दुल्हन लेकर आई बारात’। लड़की ने जिस लड़के पर आरोप लगाया है वह मर्चेंट नेवी में है। दिल्ली में उसकी पोस्टिंग है। लड़के की शादी के कार्ड छप गए हैं। 21 नवंबर यानी आज बारात जानी है। मामला कांधला थाना क्षेत्र का है। दैनिक भास्कर ने लड़की से बात करके पूरा मामला जाना। पढ़िए रिपोर्ट… पहले मामला समझिए… देहरादून में रहने वाली लड़की बीएससी की छात्रा है। उसका बॉयफ्रेंड अंकुश मर्चेंट नेवी में है। वह शामली के एलम कस्बे में रहता है। लड़की का कहना है कि कुछ दिन से मेरी अंकुश से बातचीत बंद थी। मुझे पता चला कि अंकुश की शादी तय हो गई है। 2 दिन बाद उसकी शादी होने वाली है। उसने पूरी बात अपने घर वालों को बताई। गुरुवार (19 नवंबर) को घर वालों को साथ लेकर लड़की अंकुश के घर बारात लेकर पहुंच गई। लड़की का कहना है कि अंकुश ने उससे 7 साल तक अफेयर चलाया, शादी का भरोसा दिया। लेकिन, अब दूसरी लड़की से शादी कर रहा है। अब पढ़िए लड़की ने क्या बताया… लड़की ने बताया- अंकुश से पहली बार मेरी मुलाकात 2016 में देहरादून में मेरे मामा जी के घर पर हुई थी। उनकी बेटी नैना मेरी बहुत अच्छी दोस्त है। शुरू में हमारी नॉर्मल बातचीत शुरू हुई, जो बाद में काफी बढ़ गई। वह मुझे मैसेज करने लगा। 2019 में अंकुश की दीदी शिवानी की शादी थी, जिसके लिए अंकुश ने मुझे वाट्सएप पर कार्ड भेजा। नैना ने भी साथ चलने के लिए बहुत जिद की। बहन की शादी में बुलाकर जबरदस्ती 18 फरवरी 2019 को पहली बार उनके गांव आई। अंकुश ने अपनापन दिखाते हुए कहा कि वह मुझसे प्यार करता है। मुझसे शादी करेगा। उसने गलत तरीके से करीब आने की कोशिश की, तो मैंने मना किया। इस पर उसने कहा कि तुम मेरी हो। उसी शाम मैं अपनी दोस्त नैना को ढूंढ रही थी। अंकुश ने कहा कि नैना शिवानी दीदी के पास है और मैं तुझे वहीं ले चलता हूं। वह मुझे दीदी के पास ले जाने के बजाय एक कमरे में ले गया, दरवाजा लॉक कर लिया। उसने मेरे साथ जबरदस्ती की। उस समय मेरी उम्र कम थी। मुझे इतनी समझ भी नहीं थी, इसलिए मैंने यही मान लिया कि शायद यही प्यार होता है। सदमे से डेढ़ साल बीमार रही उसके घर वालों को भी यह पता चल गया था कि मेरे साथ कुछ गलत हुआ है। इसके बाद देहरादून में रहने वाली उसकी छोटी मामी मुझे वापस ले गईं। इस सदमे की वजह से मैं बहुत डिप्रेशन में चली गई। लगभग डेढ़ साल तक बहुत बीमार रही। इस दौरान अंकुश ने अपनी चंडीगढ़ वाली भाभी से मुझे कॉल करवाया। यह कहलवाया कि मैं किसी को कुछ न बताऊं, वह मुझसे शादी जरूर करेगा। केस हटवाने के लिए रोका किया 3 साल तक ये फिर हां-ना करके मुझे टालता रहा। 2021 में मेरी तबीयत बहुत बिगड़ गई। मेरी हालत देखकर मम्मी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवा दी। कोर्ट केस चलने के बाद इन्होंने हमें बहुत फुसलाया। कहा कि हम शादी कर लेते हैं। यहां तक कि मेरा अंकुश के साथ रोका भी हुआ, लेकिन यह सब सिर्फ कोर्ट केस को हटवाने के लिए किया गया। बोली- शादी का झांसा देकर मेरा शोषण किया अंकुश बाद में मुझसे मिलने देहरादून भी आया। वहां भी यही भरोसा दिया कि वह मुझसे ही शादी करेगा। लेकिन अब वह किसी और से शादी करने जा रहा है। उसने मेरा शोषण किया है। इसलिए मैं परिवार के साथ कांधला आई हूं, क्योंकि मैं पहले भी उससे शादी करना चाहती थी। आज भी यही चाहती हूं कि मेरी शादी उसी से हो। लड़की के घर के बाहर बैठी रही, अब होटल में रुकी लड़की जब अंकुश के घर पहुंची थी तो उसके घरवालों से काफी नोकझोंक हुई। पुलिस ने मामला शांत कराया। लड़की और उसके परिजन लड़के के घर के बाहर देर रात तक बैठे रहे। शुक्रवार को वह कांधला में एक होटल में रुके। लड़की का कहना है कि या तो अंकुश से शादी हो वरना जान दे देगी। उधर, अंकुश के भाई ने आरोपों को निराधार बताया है। बोली- मेरे साथ बहुत लोगों ने नाइंसाफी की लड़की ने अंकुश पर रेप का आरोप लगाते हुए कांधला थाने में तहरीर दी है। उसका कहना है कि वह शादी करने लड़के के घर पहुंची तो उसके परिजनों ने उसके साथ अभद्रता की और भला-बुरा कहा। लड़की एक नोट लिखकर सुसाइड करने की धमकी दी है। लिखा है कि मेरे साथ बहुत लोगों ने नाइंसाफी की है। इसका जिम्मेदार अंकुश पुत्र गरीबदास और उसके परिवार वाले होंगे। पुलिस बोली- देहरादून में पहले से दर्ज है केस पूछताछ में सामने आया कि लड़की और उसके परिजनों की तरफ से पहले देहरादून में लड़के के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया जा चुका है। पुलिस ने लड़की को बताया कि एक ही मामले में दो अलग-अलग थानों में मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सकता। पुलिस ने उसे दर्ज मुकदमे की छायाप्रति लेकर संबंधित थाने के विवेचक के साथ आने को कहा है। पुलिस ने आश्वासन दिया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। -------------------------- यह खबर भी पढ़ें… यूपी पुलिस ने AI से लापता महिला को खोज निकाला:19 साल पुरानी फोटो से बनाया नया चेहरा, राजस्थान में मिली सोनभद्र पुलिस ने AI का इस्तेमाल करके एक महिला को ढूंढ लिया। महिला सोनभद्र से 14 जुलाई को लापता हो गई थी। परिवार के पास उसकी कोई तस्वीर नहीं थी। पुलिस ने चैट जीपीटी और गूगल जेमिनी की मदद लेकर उस महिला की आज की फोटो तैयार कराई। राजस्थान से महिला को सकुशल बरामद कर लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)