आजमगढ़ में पवई के थाना प्रभारी लाइन हाजिर:सच्चिदानंद यादव को पवई थाने की कमान, आठ सब इंस्पेक्टर के कार्यों में फेरबदल
आजमगढ़ के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने पवई थाने के प्रभारी मनीष पाल को थाने से हटाकर पुलिस लाइन में भेज दिया है। लगातार मिल नहीं शिकायत के बाद मुख्यालय से दिए गए इंस्ट्रक्शन के बावजूद सुधार न आने के कारण थाने से हटाया गया है। इससे पूर्व भी कई बार थाने से हटाया जा चुका है। ऐसे में पवई थाने की जिम्मेदारी विशेष चोरी अनावरण टीम का नेतृत्व कर रहे सच्चिदानंद यादव को सौंपी गई है। आठ पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र में हुआ फेर बदल
जिले के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने जिनहट पुलिस कर्मियों के कार्यों में फेरबदल किया है उनमें मेहनाजपुर में तैनात सब इंस्पेक्टर विश्व दीप सिंह को मुबारकपुर थाने भेजा है। जबकि अहिरौला थाने पर तैनात मनीष मणि त्रिपाठी को सठियाव पुलिस चौकी पर भेजा गया है। इसके साथ ही कोतवाली में साइबर सेल में तैनात सागर कुमार रंगू को लाटघाट भेजा गया है। जबकि गंभीरपुर थाने पर तैनात सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार को बड़सरा खालसा कप्तानगंज थाना क्षेत्र पर भेजा गया है। वहीं श्री प्रकाश मिश्रा को मार्टिनगंज भेजा गया है जबकि मार्टिनगंज में तैनात रहे मानवेंद्र प्रताप सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है। वही पवई थाने पर तैनात विनोद कुमार सिंह को विशेष जांच प्रकोष्ठ में भेजा गया है। ऐसे में कुल मिलाकर दो सब इंस्पेक्टर्स को पुलिस लाइन भेजा गया है। एक दिन पूर्व आजमगढ़ परिक्षेत्र के 56 इंस्पेक्टर का तबादला भी दूसरे जिलों के लिए हुआ था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)