लेखपालों का तहसीलदार के खिलाफ धरना जारी:बागपत कलेक्ट्रेट में 6 दिन से प्रदर्शन, लखनऊ तक आंदोलन की चेतावनी

Nov 16, 2026 - 13:35
0
लेखपालों का तहसीलदार के खिलाफ धरना जारी:बागपत कलेक्ट्रेट में 6 दिन से प्रदर्शन, लखनऊ तक आंदोलन की चेतावनी
बागपत कलेक्ट्रेट में लेखपालों का धरना जारी है। वे बड़ौत तहसीलदार के तबादले की मांग को लेकर 20 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। कलेक्ट्रेट में धरना 6 दिन से चल रहा है। लेखपाल संघ के तहत प्रदर्शन कर रहे लेखपालों का आरोप है कि तहसीलदार उनका उत्पीड़न करते हैं और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। उनका कहना है कि लेखपालों को बिना वजह परेशान किया जाता है। विरोध करने पर परेशानी और बढ़ गई, जिसके बाद उन्होंने बड़ौत तहसील में धरना शुरू किया। लेखपालों का एक प्रतिनिधिमंडल बागपत के एडीएम से मिलने पहुंचा। इससे विवाद का समाधान निकलने की उम्मीद जताई गई है। लेखपालों ने कहा कि 2 दिन में समाधान नहीं हुआ तो मेरठ मंडल के सभी लेखपाल प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि तहसीलदार का दूसरी तहसील में तबादला नहीं हुआ तो आंदोलन लखनऊ तक ले जाएंगे। फिलहाल, बागपत कलेक्ट्रेट में सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे 40 से अधिक लेखपाल धरने पर बैठे हैं। लेखपालों का कहना है कि अधिकारियों से लगातार शिकायत के बावजूद तहसीलदार का तबादला नहीं किया गया। उनके मुताबिक, इससे अलग-अलग तहसीलों में काम पर असर पड़ रहा है और आम लोगों को परेशानी हो रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User