सैन्यकर्मियों और परिवारों ने संगम तट पर छठ मनाई:प्रयागराज में सूर्य को अर्घ्य दिया, ऑर्डनेंस डिपो फोर्ट और आयुध डिपो ने किया आयोजन

Nov 16, 2026 - 23:11
0
सैन्यकर्मियों और परिवारों ने संगम तट पर छठ मनाई:प्रयागराज में सूर्य को अर्घ्य दिया, ऑर्डनेंस डिपो फोर्ट और आयुध डिपो ने किया आयोजन
प्रयागराज के संगम तट पर सोमवार को भारतीय सेना के जवानों और उनके परिवारों ने छठ पूजा की। पूर्वी यूपी एमपी सब एरिया के तहत ऑर्डनेंस डिपो फोर्ट और आयुध डिपो प्रयागराज ने सामूहिक पूजा का आयोजन किया। इसमें प्रयागराज स्टेशन की सैन्य इकाइयों के सैकड़ों सैन्यकर्मी और उनके परिवार शामिल हुए। ऑर्डनेंस डिपो फोर्ट ने संगम के पास गंगा रिवरफ्रंट पर पूजा के इंतजाम किए थे। सेना के अधिकारियों, जवानों और असैनिक कर्मचारियों ने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों से पूजा की। महिलाओं ने मंगल गीत गाए और छठी मइया की पूजा की। इसके बाद व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा में ठेकुआ, फल और मिठाइयां चढ़ाई गईं। आयुध डिपो प्रयागराज की अगुवाई में विभिन्न सैन्य इकाइयों के जवानों और उनके परिवारों ने भी आयोजन में हिस्सा लिया। सेना ने संगम तट पर पूजा के इंतजाम किए, ताकि सैन्य परिवार सार्वजनिक स्थलों की भीड़ से अलग धार्मिक अनुष्ठान कर सकें। दो दिवसीय आयोजन के समापन पर सेना के जवानों और उनके परिवारों ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ाव का संदेश दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User