आगरा में संगठन की मजबूती का संकल्प:सचिन कर्दम बोले- समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना रहेगी प्राथमिकता
आगरा में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा में सचिन कर्दम को आगरा जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। सचिन कर्दम ने भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सोनू दिवाकर और फतेहाबाद मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता का विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़ने, उन्हें आगे बढ़ाने और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)