लखीमपुर में पुलिस महकमे में फेरबदल:दो महिला दरोगाओं के पुराने तबादले निरस्त, नई जिम्मेदारियां मिलीं
लखीमपुर खीरी जिले में पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने जिले की पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए 6 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इनमें दो महिला उप निरीक्षक भी शामिल हैं। खास बात यह है कि दोनों महिला दरोगाओं के पूर्व में किए गए स्थानांतरण निरस्त कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। स्थानांतरण के तहत उप निरीक्षक गुलाबचंद पांडे को न्यायालय सुरक्षा से हटाकर गोला थाना भेजा गया है। वहीं प्रेम नारायण सरोज को पुलिस लाइन से हटाकर पढ़ुआ पुलिस चौकी प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन से धौरहरा थाना भेजा गया उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह यादव को पुलिस लाइन से धौरहरा थाना भेजा गया है, जबकि अशोक कुमार सिंह को हैदराबाद थाने से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है। महिला उप निरीक्षक साधना यादव का पूर्व में निघासन थाना स्थानांतरण किया गया था, जिसे निरस्त करते हुए उन्हें वन स्टॉप सेंटर प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह शिल्पी शुक्ला का मिश्राना पुलिस चौकी से मितौली किया गया स्थानांतरण भी निरस्त कर उन्हें महिला अपराध प्रकोष्ठ प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि पुलिसकर्मियों की तैनाती विभागीय आवश्यकता, कार्यकुशलता और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए की गई है। अधिकारियों को अपने नए दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)