शिवपाल बोले- धीरेंद्र शास्त्री महंगे कथावाचक हैं:मऊ में कहा- हमारे यहां सस्ते और विद्वान कथावाचक भागवत कथा का वाचन करते हैं

Nov 20, 2026 - 15:32
0
शिवपाल बोले- धीरेंद्र शास्त्री महंगे कथावाचक हैं:मऊ में कहा- हमारे यहां सस्ते और विद्वान कथावाचक भागवत कथा का वाचन करते हैं
मऊ में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने कहा- धीरेंद्र शास्त्री महंगे कथावाचक हैं। हमारे यहां उनसे सस्ते और विद्वान कथावाचक भागवत कथा का वाचन करते हैं। शिवपाल ने कहा- ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन को समाजवादी पार्टी को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन से वोटों का बंटवारा नहीं होगा। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता घोसी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सपा विधायक स्वर्गीय सुधाकर सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत की। सपा-कांग्रेस गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा- इस मामले में दोनों दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष ही फैसला लेंगे। वहीं, आजम खान के मामले पर उन्होंने कहा- हिरासत के दौरान आजम खान को काफी उत्पीड़न और कष्ट दिया गया। राजभर की सक्रियता से चुनाव पर नहीं पड़ेगा असर सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की आजमगढ़ क्षेत्र में बढ़ती राजनीतिक सक्रियता पर शिवपाल यादव ने कहा कि उनकी सक्रियता से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। वह चुनाव में हारकर जाएंगे। अखिलेश की रैली से घबराई हुई है सरकार गोरखपुर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रस्तावित रैली को लेकर शिवपाल यादव ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- अखिलेश यादव की रैली से सरकार घबराई हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User