लखनऊ के अस्पतालों में साचीज का औचक निरीक्षण:ओटी-आईसीयू और सफाई व्यवस्था की पड़ताल, आयुष्मान योजना के मानकों का भी परखा

Sep 25, 2026 - 18:02
0
लखनऊ के अस्पतालों में साचीज का औचक निरीक्षण:ओटी-आईसीयू और सफाई व्यवस्था की पड़ताल, आयुष्मान योजना के मानकों का भी परखा
आयुष्मान भारत योजना से जुड़े अस्पतालों की अब औचक जांच होगी। योजना के तय मानकों का पालन नहीं करने वाले अस्पतालों पर कार्रवाई की जाएगी। स्टेट हेल्थ एजेंसी (साचीज) ने इसके लिए चार सदस्यीय टीम बनाई है। टीम ने लखनऊ के कई अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। अस्पतालों में सुविधाओं की जांच साचीज की सीईओ अर्चना वर्मा ने बताया कि सीएम योगी के निर्देश पर आयुष्मान अस्पतालों की सुविधाओं को परखा जा रहा है। टीम ने अस्पतालों में इंफ्रास्ट्रक्चर और कर्मचारियों की उपलब्धता की जांच की। मरीजों के साथ कर्मचारियों के व्यवहार को भी देखा गया। इसके साथ ही अस्पताल की साफ-सफाई और बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण की व्यवस्था भी परखी गई। ओटी और आईसीयू पर भी नजर निरीक्षण के दौरान ऑपरेशन थिएटर (ओटी) और आईसीयू की व्यवस्था की भी जांच की गई। यहां साफ-सफाई और संक्रमण से बचाव के इंतजाम देखे गए। टीम ने यह भी देखा कि अस्पताल तय नियमों के मुताबिक मरीजों को सुविधाएं दे रहे हैं या नहीं। आयुष्मान योजना की जानकारी भी देखी टीम ने अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना से जुड़ी जानकारी भी देखी। अस्पताल में योजना से जुड़ी जानकारी वाली सामग्री लगी है या नहीं, इसकी जांच की गई। मरीजों को योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं की सही जानकारी दी जा रही है या नहीं, यह भी देखा गया। मरीजों से अच्छा व्यवहार जरूरी अर्चना वर्मा ने कहा कि आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों के लिए तय नियमों का पालन करना जरूरी है। लाभार्थियों के साथ अच्छा व्यवहार करना और उन्हें साफ-सुरक्षित माहौल देना अस्पताल प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि निरीक्षण में तय मानकों की अनदेखी मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अस्पतालों को साफ-सफाई, कर्मचारियों की उपलब्धता, बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण, ओटी-आईसीयू की व्यवस्था और मरीजों को आयुष्मान योजना की सही जानकारी देने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User