रोटरी क्लब ने यातायात नियमों के लिए कार रैली निकाली:महराजगंज में दिखाई गई हरी झंडी; दो दर्जन से ज्यादा कारें शामिल

Nov 29, 2026 - 12:56
0
रोटरी क्लब ने यातायात नियमों के लिए कार रैली निकाली:महराजगंज में दिखाई गई हरी झंडी; दो दर्जन से ज्यादा कारें शामिल
महराजगंज जिला मुख्यालय से रोटरी क्लब ने यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के लिए कार रैली निकाली। रैली में दो दर्जन से ज्यादा कारें शामिल हुईं। रोटरी क्लब के अध्यक्ष हमीदुल्लाह खान और उपाध्यक्ष डॉ. डीके साहनी ने हरी झंडी दिखाकर रैली रवाना की। कार्यक्रम संयोजक विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि रैली का मकसद लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। अध्यक्ष हमीदुल्लाह खान ने कहा कि क्लब ने सड़क हादसों को रोकने और लोगों को जागरूक करने के लिए यह रैली निकाली। रोटरी क्लब के सचिव आत्माराम गुप्ता ने बताया कि रैली के जरिए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, मोबाइल पर बात न करने, तेज रफ्तार से वाहन न चलाने और शराब पीकर गाड़ी न चलाने की अपील की गई। चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने और जरूरत के अनुसार हॉर्न बजाने के लिए भी प्रेरित किया गया। विनोद कुमार गुप्ता के मुताबिक, रैली जिला मुख्यालय से शुरू हुई। यह गोरखपुर मार्ग पर बिजली पावर हाउस, बैकुंठपुर तक गई और वहां से लौटकर मुख्य चौराहे से निचलौल मार्ग पर पुलिस लाइन पहुंची। इसके बाद रैली चौक रोड पर गबडुवा चौराहे तक गई। वहां से लौटकर शिवरहा नहर की पटरी होते हुए एक्सेल एकेडमी, बिस्मिल नगर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। रैली में रोटरी क्लब के अध्यक्ष हमीदुल्लाह खान, सचिव आत्माराम गुप्ता, आगामी अध्यक्ष डॉ. एबी त्रिपाठी, उपाध्यक्ष डॉ. डीके साहनी, पूर्व सचिव विनोद कुमार गुप्ता, जोनल सेक्रेटरी देवेश कुमार पांडे, डॉ. हेमंत श्रीवास्तव, पूर्व कोषाध्यक्ष डॉ. साजिद अहरारी, दशरथ कुमार गुप्ता, डॉ. जैनुल आबेदीन, डॉ. राजू मद्धेशिया, प्रभाव मिश्रा, अजय कुमार अग्रहरी, एमपी सिंह, सुरेश कुमार कश्यप, गाड़ी का डॉ. अमित श्रीवास्तव और शाहिद समेत रोटरी क्लब के सदस्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User