गाजियाबाद मंदिर में लाउडस्पीकर बंद कराने पहुंचा युवक:हनुमान की मूर्ति का अपमान का आरोप, हिंदू संगठनों में आक्रोश

Nov 29, 2026 - 12:56
0
गाजियाबाद के निवाड़ी थाना क्षेत्र के गांव कुम्हेड़ा स्थित झुमान मंदिर में लाउडस्पीकर की आवाज बंद कराने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि आरती के दौरान मंदिर में पहुंचे एक युवक ने न सिर्फ लाउडस्पीकर बंद कराने का दबाव बनाया, बल्कि हनुमान जी की मूर्ति को लात मारकर खंडित करने का प्रयास भी किया। मंदिर में मौजूद महंत की पत्नी के विरोध करने पर उनके साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की गई। युवक पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। घटना की शिकायत पुलिस से की गई है। मामला सामने आने के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश है। मुस्लिम युवक के खिलाफ तहरीर हिंदू संगठनों ने कहा -सुबह करीब पांच बजे हनुमान मंदिर में आरती हो रही थी। उस समय मंदिर के महंत की पत्नी सावित्री देवी मंदिर में अकेली थीं। आरोप है कि इसी दौरान गांव का नन्हे उर्फ अली खान पुत्र चमेली शाह जूते पहनकर मंदिर में घुस आया और लाउडस्पीकर की आवाज बंद कराने लगा। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि युवक ने हनुमान जी की मूर्ति को लात मारकर खंडित करने का प्रयास किया और जब सावित्री देवी ने इसका विरोध किया तो उनके साथ अभद्रता, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। मंदिर में आरती नहीं होनी चाहिए शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि युवक ने धमकी दी कि आज के बाद मंदिर में आरती नहीं होनी चाहिए। घटना से मंदिर में पूजा करने वाले श्रद्धालुओं में नाराजगी है। हिंदू संगठनों ने भी मामले को लेकर आक्रोश जताया है। निवाड़ी पुलिस से पूरे मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। SO निवाड़ी अंकित चौहान का कहना है कि हनुमान जी की मूर्ति को खंडित करने का प्रयास नहीं किया गया। हिंदू संगठनों के लोग गलत तरह से आरोप लगा रहे हैं, यह मामला कहा सुनी का है, पुलिस जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User