लखनऊ के IMRT बिजनेस स्कूल में डांडिया नाइट का आयोजन:संस्थान के सदस्यों परिवार संग शामिल हुए, संगीत और नृत्य का आनंद लिया

Oct 24, 2026 - 22:06
0
लखनऊ के IMRT बिजनेस स्कूल में डांडिया नाइट का आयोजन:संस्थान के सदस्यों परिवार संग शामिल हुए, संगीत और नृत्य का आनंद लिया
लखनऊ के आईएमआरटी बिजनेस स्कूल में शनिवार को डांडिया की थाप पर पूरा परिसर झूम उठा। मौका था ‘डांडिया नाइट 2026’ का। सांस्कृतिक समिति के सहयोग से हुए आयोजन में संगीत, नृत्य और मनोरंजन का रंग देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की आरती से हुई। इसके बाद परिसर में डांडिया की धुन गूंजने लगी। संस्थान के पदाधिकारियों, फैकल्टी सदस्यों, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। पारंपरिक परिधानों में पहुंचे प्रतिभागी प्रतिभागी पारंपरिक परिधानों में सजकर पहुंचे। डांडिया की लयबद्ध थाप के साथ सभी ने जमकर नृत्य किया। संगीत और डांस ने माहौल को उत्सव में बदल दिया। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी ने कार्यक्रम का आनंद लिया। आयोजन में ओपन डीजे भी रखा गया। मनोरंजक खेलों ने भी लोगों को खूब जोड़ा। लकी ड्रॉ में प्रतिभागियों ने उत्साह दिखाया। फूड स्टॉल पर भी लोगों की भीड़ रही। परिवारों के साथ बिताए यादगार पल कार्यक्रम की खास बात संस्थान के सदस्यों की सामूहिक भागीदारी रही। फैकल्टी और कर्मचारियों ने परिवार के साथ नृत्य और मनोरंजक गतिविधियों में हिस्सा लिया। व्यस्त दिनचर्या से अलग सभी ने साथ समय बिताया। इससे आपसी संवाद और आत्मीयता बढ़ी। इस मौके पर चेयरमैन डॉ. आर. बंसल, सीईओ संगीता बनर्जी, डायरेक्टर शिल्पिका पांडेय और डीन यशस्वी भार्गव शामिल हुईं। लखनऊ विश्वविद्यालय के योग एवं वैकल्पिक चिकित्सा विभाग की संकाय सदस्य डॉ. इशिता अरोरा विशिष्ट अतिथि रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User