अपने हर बूथ के सामाजिक-राजनीतिक समीकरण तैयार करें:विनोद तावड़ ने अवध के जिलाध्यक्ष, प्रभारियों के साथ बैठक की, क्षेत्रीय समिति के साथ किया मंथन

Oct 24, 2026 - 21:50
0
अपने हर बूथ के सामाजिक-राजनीतिक समीकरण तैयार करें:विनोद तावड़ ने अवध के जिलाध्यक्ष, प्रभारियों के साथ बैठक की, क्षेत्रीय समिति के साथ किया मंथन
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े शनिवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ विभिन्न संगठनात्मक बैठकें कर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की। सभी 15 सांगठनिक जिलों के जिलाध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों के साथ बैठक की प्रदेश प्रभारी ने अवध क्षेत्र के सभी 15 सांगठनिक जिलों के जिलाध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों के साथ बैठक की। इसके अलावा क्षेत्रीय कार्यसमिति तथा अवध क्षेत्र में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारियों के साथ भी संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श किया। संपर्क, समन्वय और संवाद का मंत्र दिया जिलाध्यक्षों एवं जिला प्रभारियों की बैठक में उन्होंने विधानसभा चुनाव में जीत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए संपर्क, समन्वय और संवाद का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी टीम बनाकर प्रत्येक बूथ के संगठनात्मक, सामाजिक और राजनीतिक परिदृश्य का विश्लेषण करें। इसके आधार पर स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप चुनावी रणनीति तैयार की जाए। मंडल एवं शक्ति केंद्र के पदाधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क जोद दिया उन्होंने जिला स्तर के पदाधिकारियों को मंडल एवं शक्ति केंद्र के पदाधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही बूथों पर होने वाली संगठनात्मक गतिविधियों की नियमित समीक्षा करने और उन्हें प्रभावी बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सामाजिक सहभागिता बढ़ाते हुए लोगों की बात सुनें तथा बूथ स्तर की बैठकों में संबंधित क्षेत्र के प्रभावशाली एवं सामाजिक रूप से सक्रिय लोगों को भी आमंत्रित करें। सामाजिक समरता व सेवाकार्यों में पार्टी नेताओं की सहभागिता हो। इन जिलों के के जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी शामिल हुए बैठक में अयोध्या महानगर, अयोध्या जिला, लखनऊ जिला, लखनऊ महानगर, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, रायबरेली, उन्नाव, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, हरदोई, सीतापुर और लखीमपुर खीरी के जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी शामिल हुए। क्षेत्रीय समिति की बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और सामाजिक एवं सेवा कार्यों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। कहा कि सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी जिलों में आयोजित होने वाले पार्टी के कार्यक्रमों की नियमित मॉनीटरिंग करें और उनकी प्रगति की समीक्षा करते रहें। पदाधिकारियों से जिला इकाइयों के साथ निरंतर संपर्क और संवाद बनाए रखने को कहा गया, ताकि संगठनात्मक कार्यक्रमों का बेहतर समन्वय सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं का संज्ञान लेकर उनके समाधान के लिए भी आवश्यक पहल करने पर बल दिया गया। बैठक में सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही गई। बैठकों में प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका रावत, अर्चना मिश्रा, नीरज सिंह, अवधेश श्रीवास्तव , राहुल वाल्मीकि, संतोष सिंह, कमलेश मिश्रा एवं त्र्यंबक तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान अयोध्या जिला प्रभारी एवं एमएलसी अनूप गुप्ता, महानगर प्रभारी शिवभूषण सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव और जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User