करवा देने जा रहे बाइक सवार को अज्ञात-वाहन ने रौंदा:सिर में गंभीर चोट लगने से हुई मौत, हरदोई के माधौगंज में हुआ हादसा

Oct 24, 2026 - 21:50
0
करवा देने जा रहे बाइक सवार को अज्ञात-वाहन ने रौंदा:सिर में गंभीर चोट लगने से हुई मौत, हरदोई के माधौगंज में हुआ हादसा
हरदोई के माधौगंज थाना क्षेत्र में शनिवार शाम सड़क हादसे में बाइक मैकेनिक की मौत हो गई। वह बाइक से बहन की ससुराल करवा लेकर जा रहा था। कछियनपुरवा गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने से वह सड़क पर गिर पड़ा। राहगीरों की मदद से उसे एंबुलेंस से सीएचसी माधौगंज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बहन के घर करवा लेकर जा रहा था युवक माधौगंज थाना क्षेत्र के शेखवापुर पूर्वी निवासी गोविंद (33) पुत्र अशोक कुमार शनिवार शाम करीब 6:30 बजे बाइक से बहन की ससुराल बाबटमऊ, मल्लावां जा रहा था। वह बहन के यहां करवा देने के लिए निकला था। कछियनपुरवा गांव के पास पहुंचते ही किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया हादसा देखकर आसपास मौजूद राहगीर मौके पर पहुंचे और मदद के लिए एंबुलेंस-108 को सूचना दी। एंबुलेंस से गोविंद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) माधौगंज ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चार बहनों में इकलौता भाई था गोविंद गोविंद पेशे से बाइक मैकेनिक था। इसी काम से वह परिवार का भरण-पोषण करता था। वह चार बहनों में इकलौता भाई था। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है। परिवार में पत्नी सपना और तीन साल की बेटी सृष्टि है। गोविंद की अचानक मौत से पत्नी और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User