लखनऊ के टड़ियन हनुमान मंदिर का स्थापना दिवस:महारुद्राभिषेक संग महाआरती, '5 साल, 5 सेवा संकल्प' अभियान की शुरुआत

Oct 21, 2026 - 19:14
0
लखनऊ के टड़ियन हनुमान मंदिर का स्थापना दिवस:महारुद्राभिषेक संग महाआरती, '5 साल, 5 सेवा संकल्प' अभियान की शुरुआत
लखनऊ के राजाजीपुरम स्थित टड़ियन हनुमान मंदिर ट्रस्ट का पांचवां स्थापना दिवस बुधवार को मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में महारुद्राभिषेक, श्रीराम नाम संकीर्तन और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शाम को समापन समारोह के साथ शिवरामेश्वरम देवालय में महाआरती हुई। मंदिर के महंत रमाकांत ने बताया कि ट्रस्ट के पांच वर्ष पूरे होने पर ‘5 साल, 5 सेवा संकल्प’ अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत मंदिर परिसर में समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य भी तेजी से पूरा कराया जाएगा। अभियान के माध्यम से धार्मिक आयोजनों के साथ सामाजिक सेवा गतिविधियों को भी आगे बढ़ाया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User