पत्नी की मौत के 8 दिन बाद पति का सुसाइड:मायके वाले दर्ज करा रहे थे केस, यमुना किनारे पेड़ से लटका मिला शव

Oct 21, 2026 - 18:57
0
पत्नी की मौत के 8 दिन बाद पति का सुसाइड:मायके वाले दर्ज करा रहे थे केस, यमुना किनारे पेड़ से लटका मिला शव
जालौन में पत्नी की मौत के आठ दिन बाद बुधवार को पति का शव यमुना किनारे जंगल में बबूल के पेड़ से लटका मिला। घटना बुधवार दोपहर करीब 3 बजे की है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 11 अक्टूबर को पत्नी ने फांसी लगाकर दी थी जान मामला दहेलखंड गांव का है। यहां के 30 वर्षीय भूरे कठेरिया की 27 वर्षीय पत्नी शिवानी ने 11 अक्टूबर की रात घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। शिवानी की मां सीमा देवी ने भूरे और उसकी मां मुन्नी देवी पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया था। मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर लगा रहा था मायका पक्ष शिवानी के मायके वाले आठ दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं होने का आरोप लगा रहे थे। वे केस दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर लगा रहे थे। बताया जा रहा है कि पत्नी की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज होने की आशंका से भूरे मानसिक तनाव में था। दोपहर 12 बजे घर से निकला था भूरे बुधवार दोपहर करीब 12 बजे भूरे घर से निकला था। दोपहर 3 बजे उसका शव नरहान जंगल के पास बबूल के पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी सिरसा कलार थाना प्रभारी वरुण प्रताप ने बताया कि घटनास्थल कालपी क्षेत्र में आता है। सीओ जालौन अजय कुमार सिंह ने कहा कि पत्नी की मौत के सदमे में पति ने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User