आजम खां से मिलने रामपुर पहुंचेंगे अखिलेश यादव:कल जेल में 45 मिनट होगी मुलाकात, परिवार से भी मिलेंगे

Oct 21, 2026 - 19:31
0
आजम खां से मिलने रामपुर पहुंचेंगे अखिलेश यादव:कल जेल में 45 मिनट होगी मुलाकात, परिवार से भी मिलेंगे
रामपुर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार दोपहर करीब 12:45 बजे रामपुर पहुंचेंगे। वह जिला कारागार में बंद पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खां से मुलाकात करेंगे। इसके बाद आजम खां के आवास पर जाकर उनकी पत्नी तंजीन फातिमा, बेटे अदीब और परिवार के अन्य सदस्यों से मिलेंगे। दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। लखनऊ से रामपुर तक का कार्यक्रम जारी कार्यक्रम के मुताबिक, अखिलेश यादव सुबह 11 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से निजी विमान से रवाना होंगे। सुबह 11:45 बजे बरेली एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से 11:55 बजे निजी हेलीकॉप्टर से रामपुर के लिए उड़ान भरेंगे। दोपहर 12:20 बजे उनका हेलीकॉप्टर जौहर विश्वविद्यालय परिसर में उतरेगा। यहां से 12:30 बजे वह कार से जिला कारागार के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:45 बजे जेल में मुलाकात अखिलेश यादव की आजम खां से करीब 45 मिनट मुलाकात का कार्यक्रम है। दोपहर 1:30 बजे वह जेल से आजम खां के आवास के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1:45 बजे आवास पहुंचकर परिवार के सदस्यों से मुलाकात करेंगे। दोपहर 2:30 बजे आवास से जौहर विश्वविद्यालय के हेलीपैड के लिए निकलेंगे। दोपहर 2:45 बजे हेलीपैड पहुंचने के बाद 2:55 बजे हेलीकॉप्टर से बरेली रवाना होंगे। दोपहर 3:20 बजे बरेली पहुंचने और शाम 4:15 बजे लखनऊ लौटने का कार्यक्रम निर्धारित है। दौरे के लिए सुरक्षा प्लान तैयार अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बुधवार शाम 5 बजे बताया कि अखिलेश यादव के दौरे को लेकर सुरक्षा प्लान तैयार किया गया है। जौहर विश्वविद्यालय से जिला कारागार और जेल से आजम खां के आवास तक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। एक साल में अखिलेश का दूसरा रामपुर दौरा आजम खां 17 नवंबर 2025 से अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड से जुड़े मामलों में सजा काट रहे हैं। अखिलेश यादव का एक साल में रामपुर का यह दूसरा दौरा है। मौजूदा सियासी हलचल के बीच इस मुलाकात के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि, दोनों नेताओं के बीच किन मुद्दों पर बातचीत होगी, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User