एसपी ने प्रभारी निरीक्षक को किया निलंबित:थाने के ग्रुप में अश्लील वीडियो डालने पर कार्रवाई, जांच रिपोर्ट के बाद एक्शन
बिजनौर में थाने के आधिकारिक ग्रुप में अश्लील वीडियो शेयर करने पर एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बढ़ापुर थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज तोमर को निलंबित कर दिया है। बुधवार को एसपी ने मामले की जांच के लिए टीम गठित की थी। टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद बुधवार को कार्रवाई की गई। कुछ देर बाद डिलीट किया गया वीडियो बताया जा रहा है कि करीब पांच दिन पहले थाने के आधिकारिक ग्रुप में अश्लील वीडियो शेयर किया गया था। कुछ देर बाद उसे डिलीट कर दिया गया। हालांकि, तब तक कुछ पुलिसकर्मियों ने वीडियो डाउनलोड कर लिया था और उसके स्क्रीनशॉट भी ले लिए थे। इसके बाद मामला पुलिस विभाग में चर्चा का विषय बन गया। पुलिसकर्मियों के दर्ज किए बयान प्रकरण की जानकारी मिलने पर एसपी ने जांच के निर्देश दिए थे। सोमवार रात जांच टीम संबंधित थाने पहुंची और पुलिसकर्मियों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए। टीम ने मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रिपोर्ट एसपी को सौंपी। जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर बुधवार को एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बढ़ापुर थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज तोमर को निलंबित कर दिया। वीडियो में दिखाई देने वाले लोगों और सुनाई देने वाली आवाज की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)