औरैया में पुलिस स्मृति दिवस पर संगोष्ठी:साहस, कर्तव्यनिष्ठा, त्याग और बलिदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की
औरैया के पिछड़ा दलित समाज सेना की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अरसबी रहमान ने पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को खानपुर स्थित संगठन कार्यालय में संगोष्ठी आयोजित की। इसमें पुलिसकर्मियों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा, त्याग और बलिदान को याद करते हुए शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर अरसबी रहमान ने सरकार से अपील की कि पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन थानों और पुलिस विभाग के कार्यालयों तक सीमित न रखा जाए, बल्कि इसे सार्वजनिक स्तर पर भी व्यापक रूप से आयोजित किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को आमंत्रित कर सम्मानित किया जाना चाहिए। साथ ही उन्हें यह भरोसा दिलाया जाए कि दुख की घड़ी में वे अकेले नहीं हैं और समाज उनके साथ खड़ा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)