लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय खेल ओलम्पियाड 'स्पर्धा-2026' शुरू:श्रीलंका, नेपाल, भूटान और भारत के 500 खिलाड़ियों ने विश्व शांति का संदेश दिया

Oct 24, 2026 - 20:42
0
लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय खेल ओलम्पियाड 'स्पर्धा-2026' शुरू:श्रीलंका, नेपाल, भूटान और भारत के 500 खिलाड़ियों ने विश्व शांति का संदेश दिया
लखनऊ के सीएमएस आरडीएसओ कैंपस की ओर से आयोजित चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय खेल ओलम्पियाड ‘स्पर्धा-2026’ का शनिवार को आगाज हो गया हैं। सीएमएस कानपुर रोड ऑडिटोरियम में हुए उद्घाटन समारोह में करीब 500 बाल खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। श्रीलंका, नेपाल, भूटान और भारत के अलग-अलग राज्यों से आए खिलाड़ियों ने विश्व एकता और शांति का संदेश दिया। मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल नितिन जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर ओलम्पियाड का उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से मानसिक और शारीरिक क्षमता बढ़ाने की अपील की। कहा कि युवा देश की ताकत हैं। अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल रचनात्मक कामों में करें। देखिए 3 तस्वीरें… खेल के साथ विश्व एकता का संदेश सीएमएस की संस्थापिका-निदेशिका डॉ. भारती गांधी ने कहा कि हर बच्चे में खिलाड़ी की भावना होनी चाहिए। इससे अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ता है। सीएमएस प्रबंधक प्रो. गीता गांधी किंगडन ने खिलाड़ियों और टीम लीडरों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ‘स्पर्धा-2026’ सिर्फ खेल प्रतियोगिता नहीं है। यह बेहतर भविष्य और शांतिपूर्ण विश्व के निर्माण की पहल भी है। विदेशी खिलाड़ियों ने साझा किए अनुभव कार्यक्रम के बाद खिलाड़ियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने अनुभव साझा किए। श्रीलंका के खिलाड़ियों ने कहा कि यहां खेलना उनके लिए गर्व की बात है। नेपाल के छात्रों ने अलग-अलग देशों के खिलाड़ियों से दोस्ती को खास बताया। भूटान के खिलाड़ियों ने सीएमएस में मिले अपनापन की सराहना की। 25 अक्टूबर से मुकाबले संयोजिका ज्योत्सना अतुल ने कहा कि ओलम्पियाड से बच्चों में अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और खेल भावना विकसित होगी। सीएमएस हेड कम्युनिकेशन्स ऋषि खन्ना ने बताया कि प्रतियोगिताएं रविवार से शुरू होंगी। ट्रैक एंड फील्ड आरडीएसओ स्टेडियम में होंगे। बैडमिंटन आरडीएसओ बैडमिंटन हॉल में होगा। जूडो और कराटे समेत अन्य मुकाबले सीएमएस कानपुर रोड ऑडिटोरियम में होंगे। प्रतियोगिता 27 अक्टूबर तक चलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User