संभल में मिट्टी की ढांग गिरने से छात्रा की मौत:तालाब से मिट्टी लेने गई थी, दम घुटने से गई जान

Oct 24, 2026 - 21:33
0
संभल में मिट्टी की ढांग गिरने से छात्रा की मौत:तालाब से मिट्टी लेने गई थी, दम घुटने से गई जान
संभल में शनिवार शाम मिट्टी लेने गई 13 साल की छात्रा की ढांग गिरने से मौत हो गई। वह मिट्टी के नीचे दब गई थी, जिससे उसका दम घुट गया। बच्ची परिवार की दो अन्य लड़कियों के साथ कूड़ा डालने गई थी। इसके बाद वह तालाब से पीली मिट्टी लेने पहुंच गई, जहां यह हादसा हो गया। करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। परिजन उसे रामपुर के शाहबाद स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रात करीब 8 बजे शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। तालाब से मिट्टी लेते समय गिरी ढांग घटना चंदौसी तहसील के कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के बहोरनपुर गांव की है। यह गांव जिला मुख्यालय बहजोई से करीब 42 किलोमीटर दूर है। मृत छात्रा की पहचान पलक मौर्य (13) पुत्री श्याम सिंह मौर्य के रूप में हुई है। वह कक्षा छह में पढ़ती थी। शनिवार शाम करीब 5:30 बजे पलक घर में पीली मिट्टी से सिपाही का काम कर रही थी। इसी दौरान वह परिवार की सीनू और राखी के साथ गांव से कुछ दूर कूड़ा डालने चली गई। इसके बाद तीनों तालाब से मिट्टी लेने पहुंच गईं। इसी दौरान अचानक मिट्टी की ढांग गिर गई और पलक उसके नीचे दब गई। 45 मिनट की मशक्कत के बाद निकाला हादसे के बाद शोर सुनकर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद पलक को मिट्टी से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए रामपुर के शाहबाद स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जागेश्वर मौर्य ने बताया कि पलक के पिता श्याम सिंह मौर्य मजदूरी करने के लिए मुरादाबाद गए हैं। रात करीब 8:30 बजे तक उन्हें बेटी की मौत की सूचना मिलने के बाद भी घर नहीं पहुंचने की बात कही गई है। पलक के आठ साल के छोटे भाई ऋषभ का भी रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस को नहीं मिली मौत की सूचना कार्यवाहक थाना प्रभारी कपिल कुमार ने बताया कि बच्ची मिट्टी की ढांग के नीचे दब गई थी। परिवार के लोग उसे इलाज के लिए रामपुर ले गए थे। उन्होंने कहा कि परिजनों की ओर से अभी बच्ची की मौत की सूचना नहीं दी गई है। पुलिस टीम को दोबारा गांव भेजा जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User