लखनऊ में भजन जैमिंग कार्यक्रम:कथावाचक राज स्मृति ने सुनाया कृष्ण-सुदामा की मित्रता का प्रसंग
लखनऊ में सीतापुर रोड स्थित प्रॉमिनेंट मॉल में शनिवार शाम भजन जैमिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। शाम 5:30 से 7:30 बजे तक चले कार्यक्रम में भक्ति संगीत की प्रस्तुतियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा और हनुमान अष्टक के पाठ से हुई। इसके बाद हनुमान, मां शेरावाली और राधा-कृष्ण से जुड़े भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं। टी-सीरीज और दूरदर्शन से जुड़े गायक मनुज शर्मा और अध्यात्म शर्मा की पिता-पुत्र की जोड़ी ने भजनों की प्रस्तुति दी। युवा गायिका गौरा त्रिवेदी ने भी अपनी गायकी से श्रोताओं की सराहना बटोरी। कार्यक्रम का संचालन कथावाचक राज स्मृति ने किया। उन्होंने हनुमान जी की भक्ति के साथ भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनाया। मॉल के स्वामी अमित कृष्ण श्रीवास्तव की पहल पर आयोजित यह कार्यक्रम सभी के लिए निःशुल्क रखा गया था। आयोजकों ने भविष्य में भी इस तरह के भक्ति संगीत कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)