मौनिया देखने जा रहे व्यक्ति को वाहन ने मारी टक्कर:हमीरपुर में इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम
हमीरपुर में सोमवार को मौनिया देखने पैदल जा रहे 55 वर्षीय अरविंद को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
अरविंद, रामआसरे के बेटे थे। वह घर से सतउआ बाबा के स्थान पर मौनिया देखने जा रहे थे। हादसे के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा ले जाया गया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। शाम को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
अरविंद दो भाइयों में बड़े थे और उनकी शादी नहीं हुई थी। उनके पिता रामआसरे ने कहा कि बेटे की मौत से बुढ़ापे का सहारा छिन गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)