लखनऊ में चाय की दुकान पर कई राउंड फायरिंग:स्कोर्पियो सवार बदमाशों से चाय पीने के दौरान हुआ विवाद, एक पिस्टल गिरी तो दूसरी निकाल ली
लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार इलाके में चाय पीने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। स्कार्पियो सवार बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग कर सनसनी फैला दी। गनीमत रही घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से मामले की जांच कर रही है।
मूल रूप से बलिया के रहने वाले उपेंद्र सिंह लखनऊ में कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं। दोस्त प्रशांत सिंह ने बताया उपेंद्र सोमवार शाम करीब 5 बजे अपने दोस्त अमित सिंह के साथ सेक्टर- 1 के ग्रीनवुड अपार्टमेंट के पास मान सिंह यादव की दुकान पर चाय पी रहे थे। वह चाय पीकर अपना पैसा पूछ रहे थे तभी स्कॉर्पियो- एन से चार लोग पहुंचे और गाली देते हुए चाय मांगी। इस पर उन्होंने गाली देने से मना किया और अपना हिसाब हो जाने के बाद चाय लेने के लिए कहा। तभी बदमाश उनसे भी गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध जताया तो गाड़ी में से पिस्टल निकालकर फायर करने लगे। फायरिंग की आवाज से अफरा तफरी मच गई। इस दौरान पिस्टल गिर गई तो गाड़ी में से दूसरी निकाल लिए। उससे भी कई राउंड फायरिंग की। मामले में उपेंद्र और अमित बाल बाल बच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस घटना स्थल की जांच कर रही है। सड़क पर दिखे गोलियों के निशान जिस जगह पर घटना हुई। वहां पर गोलियों के निशान से सड़क में छेद हो गया। वहां आए उपेंद्र के साथी प्रशांत सिंह के मुताबिक बदमाशों ने करीब 8 राउंड फायरिंग की है। उपेंद्र किसी को भी नहीं पहचानते हैं। सभी ने अचानक से हमला किया। घटना से उपेंद्र काफी घबराए हुए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)