लखनऊ में दिवाली पर ग्रीन पटाखों की मांग बढ़ी:फैंसी आतिशबाजी, ड्रोन पटाखे और स्काई बूस्टर ग्राहकों को पसंद; कीमतें 10 रुपए से 7 हजार रुपए तक

Nov 08, 2026 - 13:37
0
लखनऊ में दिवाली पर ग्रीन पटाखों की मांग बढ़ी:फैंसी आतिशबाजी, ड्रोन पटाखे और स्काई बूस्टर ग्राहकों को पसंद; कीमतें 10 रुपए से 7 हजार रुपए तक
लखनऊ में दिवाली पर पटाखों के बाजार में इस बार ग्रीन पटाखों के साथ फैंसी आतिशबाजी की नई वैरायटी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। आसमान में रंग-बिरंगे स्टार छोड़ने वाले फैंसी आइटम, ड्रोन पटाखे और स्काई बूस्टर ग्राहकों को पसंद आ रहे हैं। वहीं, बच्चों के लिए फुलझड़ी, अनार और छोटी लड़ी से लेकर बड़े शॉट्स तक की खरीदारी हो रही है। बाजार में 10 रुपए से लेकर 7 हजार रुपए तक के पटाखे उपलब्ध हैं। पटाखा कारोबारी राजेश सिंह ने बताया कि वह 20-21 साल से इस कारोबार में हैं। इस बार सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार ग्रीन पटाखों की मांग ज्यादा है। पिछले दो साल से इनकी लोकप्रियता बढ़ रही है। इनमें केमिकल कम होने के कारण धुआं भी कम निकलता है। बाजार में 50 रुपए प्रति बॉक्स से लेकर 5-6 हजार रुपए तक के पटाखे उपलब्ध हैं। ग्रीन पटाखों की बढ़ी मांग इस बार ड्रोन पटाखे और आसमान में अलग-अलग रंगों के स्टार छोड़ने वाले फैंसी आइटम भी आए हैं। ड्रोन पटाखे ड्रोन की तरह ऊपर जाकर फटते हैं और आवाज करते हैं। पटाखे जलाते समय आंखों की सुरक्षा के लिए ग्लो चश्मे भी उपलब्ध हैं, जो अंधेरे में चमकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User