शाहजहांपुर में बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली:सहयोग संस्था ने बांटे चश्मे, फल और मिठाई; एसपी परिवार के साथ आश्रम पहुंचे
शाहजहांपुर में सहयोग संस्था के सदस्यों और एसपी सौरभ दीक्षित ने दीपावली पर बुजुर्गों और बच्चों के साथ त्योहार मनाया। संस्था के सदस्य सबसे पहले विनोबा भावे सेवा आश्रम, बनतारा पहुंचे। यहां उन्होंने बुजुर्गों के साथ दीप जलाए और उन्हें चश्मे, फल व मिठाई बांटी। चश्मे पाकर बुजुर्गों ने संस्था के सदस्यों का आभार जताया। एक बुजुर्ग ने इसे दीपावली का तोहफा बताया। चश्मे पाकर बुजुर्गों के चेहरे खिले आश्रम में संस्था के सदस्यों ने बुजुर्गों से बातचीत की और उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। बुजुर्गों को चश्मे देने के साथ फल और मिठाई भी बांटी गई। इस पहल पर बुजुर्गों ने संस्था के सदस्यों का धन्यवाद किया। बच्चों ने ताली बजाकर किया टीम का स्वागत इसके बाद संस्था की टीम सुंदर नगर गांव पहुंची। यहां बच्चों ने ताली बजाकर सदस्यों का स्वागत किया। बच्चों ने बताया कि वे टीम का इंतजार कर रहे थे। उन्हें लगा था कि इस बार टीम नहीं आएगी। यह सुनकर संस्था की अध्यक्ष स्थिति गुप्ता और डायरेक्टर रजनी गुप्ता ने बच्चों से मिलने आते रहने का वादा किया। इस पर बच्चों ने खुशी जताई। परिवार के साथ आश्रम पहुंचे एसपी एसपी सौरभ दीक्षित अपनी आईआरएस पत्नी और बच्चों के साथ विनोबा सेवा आश्रम पहुंचे। उन्होंने वहां बुजुर्गों और बच्चों को मिठाई व फल बांटे। आश्रम प्रबंधक ने एसपी और सहयोग संस्था के सदस्यों का आभार जताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)