सीआरपीएफ कांस्टेबल की पत्नी का शव बाथरूम में मिला:पति के साथ जाने की जिद कर रही थी; भाई बोला- ससुराल वालों ने हत्या कर दी
ललितपुर में मंगलवार तड़के 4 बजे सीआरपीएफ कांस्टेबल की 20 साल की पत्नी का शव बाथरूम में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस और मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सुबह करीब 10 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला के भाई ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, ससुराल पक्ष का कहना है कि पति के साथ जाने की जिद पूरी न होने पर महिला ने आत्महत्या की। दिवाली की छुट्टी पर घर आया था पति कोतवाली सदर क्षेत्र के जुगपुरा मोहल्ले में अहिल्याबाई होल्कर स्कूल के पास सीआरपीएफ कांस्टेबल संदीप पाल का घर है। मंगलवार सुबह करीब 4 बजे संदीप के पिता मुलायम ने उनकी 20 बहू प्रियंका पाल को बाथरूम में फंदे पर लटका देखा। उन्होंने पुलिस और मायके वालों को सूचना दी। संदीप सीआरपीएफ में कांस्टेबल है और जम्मू-कश्मीर के राजौरी में तैनात है। वह दिवाली की छुट्टी पर घर आया था। एक दिन बाद उसे ड्यूटी पर लौटना था। पति के साथ जाने की जिद कर रही थी प्रियंका संदीप के दादा हीरालाल के मुताबिक, प्रियंका पति के साथ जाने की जिद कर रही थी। संदीप ने उसे कुछ दिन बाद अपने साथ ले जाने की बात कही थी। इसी बात से नाराज होकर उसने आत्महत्या कर ली। भाई ने जताई हत्या की आशंका मदनपुर थाना क्षेत्र के परसटा गांव निवासी प्रियंका के भाई रवि पाल ने बताया कि उनकी बहन की शादी साढ़े तीन साल पहले हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले आए दिन उससे झगड़ा करते थे। रवि के मुताबिक, सोमवार को ददिया ससुर ने प्रियंका को ले जाने के लिए फोन किया था। रवि पाल ने बहन की मौत को संदिग्ध बताते हुए ससुराल पक्ष पर हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण कोतवाली प्रभारी सदर अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। घटना की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)