वैगनआर की टक्कर से रिटायर्ड पंचायत सचिव की मौत:जौनपुर के लखऊवा हाईवे पर हादसा; कार चालक पुलिस हिरासत में

Nov 02, 2026 - 17:28
0
वैगनआर की टक्कर से रिटायर्ड पंचायत सचिव की मौत:जौनपुर के लखऊवा हाईवे पर हादसा; कार चालक पुलिस हिरासत में
जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र में लखऊवा हाईवे पर सोमवार दोपहर बाइक को पीछे से आ रही वैगनआर कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रिटायर्ड पंचायत सचिव राय साहब सिंह की मौत हो गई। 66 वर्षीय राय साहब सिंह, स्वर्गीय दान बहादुर सिंह के बेटे थे। वह हरिदास पट्टी, थाना बदलापुर के रहने वाले थे और पंचायत विभाग में सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सोमवार को वह जरूरी काम से जौनपुर आए थे। दोपहर करीब एक बजे बाइक से घर लौटते समय उनकी बाइक को कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे में शामिल वैगनआर कार और उसके चालक को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User