ट्रैक्टर के नीचे दबकर युवक की मौत:कौशांबी में गाय को बचाने दौड़ा था, परिजनों में शोक का माहौल
कौशांबी के सराय अकिल थाना क्षेत्र के जैतपुर हजारीपुर गांव में सोमवार सुबह ट्रैक्टर के नीचे दबकर कपिल विश्वकर्मा की मौत हो गई। वह ट्रैक्टर स्टार्ट कर रोटावेटर की बेयरिंग ठीक कर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर अचानक चल पड़ा। पास में बंधी गाय को बचाने के प्रयास में वह उसकी चपेट में आ गए और नीचे दब गए। जानकारी के अनुसार, जैतपुर हजारीपुर निवासी कपिल विश्वकर्मा पुत्र भगीरथी सोमवार सुबह अपने ट्रैक्टर में रोटावेटर की बेयरिंग ठीक कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने ट्रैक्टर स्टार्ट किया था। इसी दौरान ट्रैक्टर अचानक आगे बढ़ने लगा। पास में बंधी गाय को बचाने के लिए कपिल दौड़े, लेकिन वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गए और उसके नीचे दब गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पर सराय अकिल पुलिस भी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)