झाड़ू मारते ही उखड़ने लगी सड़क की गिट्टी:ग्रामीणों ने डामर की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी, जांच करने पहुंचे PWD अधिकारी

Nov 02, 2026 - 17:28
0
झाड़ू मारते ही उखड़ने लगी सड़क की गिट्टी:ग्रामीणों ने डामर की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी, जांच करने पहुंचे PWD अधिकारी
कौशांबी में सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। ग्रामीणों ने सड़क पर झाड़ू मारकर और हाथ से गिट्टी उखाड़कर वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में डामर की मात्रा और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं है। वीडियो सामने आने के बाद सोमवार को PWD के अधिकारी जांच के लिए मौके पर पहुंचे। झाड़ू मारते ही उखड़ने लगी गिट्टी मामला सिराथू तहसील क्षेत्र का है। यहां घटमापुर से जवाई और उदहिन बुजुर्ग से नादिन का पुरवा गांव तक सड़क निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही ग्रामीणों ने इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठा दिए। वायरल वीडियो में ग्रामीण सड़क पर झाड़ू लगाते और हाथ से गिट्टी उखाड़ते दिखाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि झाड़ू लगाने भर से सड़क की गिट्टी निकल रही है। ऐसे में सड़क कितने दिन टिक पाएगी। ग्रामीणों ने निर्माण में इस्तेमाल हो रही सामग्री की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों ने तकनीकी जांच की मांग की ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सड़क निर्माण की निष्पक्ष और तकनीकी जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि निर्माण में डामर और अन्य सामग्री का इस्तेमाल निर्धारित मानकों के अनुसार होना चाहिए। उन्होंने गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की। PWD अधिकारियों ने दोबारा निर्माण का दिया आश्वासन वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार को PWD के अधिकारी जांच के लिए मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को संबंधित ठेकेदार के खिलाफ जांच कराने का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि जहां निर्माण कार्य में गड़बड़ी पाई जाएगी, वहां दोबारा निर्माण कराया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User