लखनऊ में मोदी पटाखों का क्रेज, डिमांड बढ़ी:ग्रीन पटाखों से फैंसी आतिशबाजी करेंगे, ₹10 से 7 हजार तक के पटाखे
लखनऊ में इस दिवाली मोदी पटाखों का क्रेज बढ़ा है। इसकी सभी वैरायटी जमकर खरीदी जा रही हैं। लोग ग्रीन पटाखों से फैंसी आतिशबाजी की तैयारी में भी हैं। आसमान में रंग-बिरंगे स्टार छोड़ने वाले फैंसी आइटम, ड्रोन पटाखे और स्काई बूस्टर ग्राहकों को पसंद आ रहे हैं। बच्चों के लिए फुलझड़ी, अनार और छोटी लड़ी से लेकर बड़े शॉट्स तक की खरीदारी हो रही है। बाजार में 10 रुपए से लेकर 7 हजार रुपए तक के पटाखे उपलब्ध हैं। पटाखा कारोबारी राजेश सिंह ने बताया कि वह 20-21 साल से इस कारोबार में हैं। इस बार सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार ग्रीन पटाखों की मांग ज्यादा है। पिछले दो साल से इनकी लोकप्रियता बढ़ रही है। इनमें केमिकल कम होने के कारण धुआं भी कम निकलता है। बाजार में 50 रुपए प्रति बॉक्स से लेकर 5-6 हजार रुपए तक के पटाखे उपलब्ध हैं। देखिए 3 तस्वीरें… इस साल ग्रीन पटाखों की बढ़ी मांग इस साल ड्रोन पटाखे और आसमान में अलग-अलग रंगों के स्टार छोड़ने वाले फैंसी आइटम भी आए हैं। ड्रोन पटाखे ड्रोन की तरह ऊपर जाकर फटते हैं और आवाज करते हैं। पटाखे जलाते समय आंखों की सुरक्षा के लिए ग्लो चश्मे भी उपलब्ध हैं, जो अंधेरे में चमकते हैं। कई राउंड शॉट्स है मोदी पटाखों की खासियत दुकानदार अजय कुमार ने बताया कि वह 35-40 साल से पटाखों का कारोबार कर रहे हैं। उनके यहां 10 रुपए से लेकर करीब 7 हजार रुपए तक के पटाखे मिलते हैं। इस बार मोदी पटाखों की मांग ज्यादा है। इनमें 12 शॉट्स, 15 शॉट्स, 60 शॉट्स, 13 शॉट्स, 24 शॉट्स जैसी वैरायटी ग्राहक पसंद कर रहे हैं। पंकज शर्मा ने बताया कि वह 8-9 साल से पटाखों की दुकान लगा रहे हैं। हर साल बड़ी संख्या में ग्राहक खरीदारी करने पहुंचते हैं। इस बार कीमतों में करीब 19-20 रुपए तक का अंतर देखने को मिला है। सबसे ज्यादा मांग 60 और 130 शॉट्स वाले स्काई बूस्टर की है। इन्हें जलाने के बाद लोग आराम से बैठकर आसमान में आतिशबाजी का आनंद लेते हैं। दो हजार रुपए में भी अच्छी आतिशबाजी पटाखे खरीदने आए अभिनव सिंह ने बताया कि इस बार उन्होंने 240 शॉट्स वाले स्काईशॉट, 354 वन इन फोर स्काईशॉट, क्लासिक आइटम, अनार और टाइगर बम खरीदे हैं। हर साल पटाखों के दाम बढ़ते हैं। इस बार भी कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इंदिरा नगर से दोस्तों के साथ खरीदारी करने आए अविरल मिश्रा ने बताया कि वह 70 सेंटीमीटर की चरखी, अनार, स्काईशॉट और लड़ी लेने पहुंचे हैं। घर के लिए फुलझड़ी और छोटे पटाखे भी खरीदेंगे, ताकि मां और बहन भी दिवाली पर आतिशबाजी कर सकें। उन्होंने बताया कि बाजार में 50-60% तक डिस्काउंट मिल रहा है। डेढ़ से दो हजार रुपए के बजट में भी अच्छी आतिशबाजी खरीदी जा सकती है। स्पार्कलिंग अनार और 100 शॉट्स खरीदने आए आलमबाग से आए आयुष ने बताया कि यहां अच्छे रेट और डिस्काउंट मिलते हैं। वह स्पार्कलिंग अनार और 100 शॉट्स खरीदने पहुंचे हैं। 2 से 2.5 हजार रुपए में पर्याप्त पटाखे मिल जाते हैं, जिनसे दो-तीन दिन तक आतिशबाजी की जा सकती है। घर में मां पूजा का सामान लाती हैं और छोटी बहन भी पटाखे जलाती है। वह दोस्तों के साथ आतिशबाजी के लिए खरीदारी करते हैं। अलीगंज से आए अक्षय ने बताया कि उन्होंने अनार, फुलझड़ी, शॉट्स, चटाई और अन्य पटाखे खरीदे हैं। उन्हें सबसे ज्यादा शॉट्स पसंद हैं। हर साल दीवाली में पटाखे जलाने का इंतजार रहता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)