लखनऊ में PM की सुरक्षा में 4400 पुलिसकर्मी तैनात:NSG, ATS और एंटी-ड्रोन सिस्टम संभालेंगे मोर्चा; अमौसी से IGP तक घेरा

Nov 21, 2026 - 12:25
0
लखनऊ में PM की सुरक्षा में 4400 पुलिसकर्मी तैनात:NSG, ATS और एंटी-ड्रोन सिस्टम संभालेंगे मोर्चा; अमौसी से IGP तक घेरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लखनऊ दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वह विभूतिखंड स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 5वें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, दोनों डिप्टी सीएम समेत कई मंत्री और विधायक मौजूद रहेंगे। पीएम की सुरक्षा में 4400 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। NSG, ATS, PAC और एंटी-ड्रोन सिस्टम भी सुरक्षा संभालेंगे। विशेष विमान से पहुंचेंगे अमौसी एयरपोर्ट प्रधानमंत्री विशेष विमान से अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे कड़ी सुरक्षा के बीच सड़क मार्ग से होते हुए सीधे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान जाएंगे। समारोह में हिस्सा लेने के बाद वे इसी निर्धारित रूट से वापस एयरपोर्ट लौटेंगे और नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। विशेष विमान से अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे पीएम प्रधानमंत्री विशेष विमान से अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से सीधे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान जाएंगे। पूरे रूट पर सुरक्षा का कड़ा घेरा रहेगा। कार्यक्रम के बाद पीएम इसी रास्ते से एयरपोर्ट लौटेंगे। वहां से दिल्ली रवाना होंगे। 4400 पुलिसकर्मी, PAC और NSG भी तैनात पीएम के दौरे को लेकर पूरे इलाके को जोन और सेक्टर में बांटा गया है। सुरक्षा की जिम्मेदारी 4400 पुलिसकर्मियों को दी गई है। इनमें 8 डीसीपी, 10 एडीसीपी, 34 एसीपी, 114 इंस्पेक्टर, 1054 सब-इंस्पेक्टर और 2390 सिपाही शामिल हैं। इसके अलावा PAC की 11 कंपनी, आरआरएफ की 2 कंपनी, NSG की एक टीम और ATS की 3 टीमें तैनात रहेंगी। आसमान से निगरानी के लिए एंटी-ड्रोन सिस्टम भी लगाया गया है। छतों पर जवान, 24 घंटे CCTV से निगरानी पीएम के रूट पर पड़ने वाली प्रमुख इमारतों की छतों पर सशस्त्र जवान तैनात रहेंगे। एंटी-सैबोटाज टीम ने पूरे इलाके की जांच की है। सुरक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त ब्रीफिंग और मॉक ड्रिल भी पूरी हो चुकी है। रूट पर 24 घंटे CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही है। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां हर गतिविधि पर नजर रखेंगी। 790 ट्रैफिक पुलिसकर्मी संभालेंगे व्यवस्था अमौसी एयरपोर्ट से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान तक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए 790 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। कई रास्तों पर डायवर्जन लागू रहेगा। लखनऊ पुलिस ने लोगों से ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है। घर से निकलने से पहले वैकल्पिक रास्तों की जानकारी लें। पुलिस ने लोगों से सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने को कहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User