मौसेरी बहन को घर लाया पति, पत्नी को निकाला:हरदोई में 14 साल पहले हुई थी शादी; तीन बच्चों को लेकर भटक रही महिला

Nov 21, 2026 - 12:08
0
मौसेरी बहन को घर लाया पति, पत्नी को निकाला:हरदोई में 14 साल पहले हुई थी शादी; तीन बच्चों को लेकर भटक रही महिला
हरदोई में देहात कोतवाली क्षेत्र के प्रगति नगर निवासी एक विवाहिता ने पति पर मौसी की बेटी से प्रेम-प्रसंग का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि विरोध करने पर पति और ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और करीब एक महीने पहले घर से निकाल दिया। वह तीन बच्चों के साथ न्याय के लिए भटक रही है। सांडी थाना क्षेत्र के चचरापुर निवासी रामलखन गुप्ता ने करीब 14 साल पहले बेटी कंचन गुप्ता की शादी देहात कोतवाली क्षेत्र के प्रगति नगर निवासी रामजी गुप्ता से की थी। उनके तीन बच्चे हैं। कंचन के मुताबिक, करीब डेढ़ साल पहले वह पति के साथ मौसी के घर जाती थी। इसी दौरान पति और मौसी की बेटी के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। आरोप है कि कुछ महीने पहले पति मौसी की बेटी को घर ले आया। करीब एक माह पहले कंचन के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसे घर से निकाल दिया गया। इसके बाद पुत्री पायल और सृष्टि ससुराल में रह गईं, जबकि ऋतिक मां के साथ मायके में था। कंचन का आरोप है कि 18 नवंबर की रात पायल ने फोन कर बताया कि पिता ने उसके साथ मारपीट की है। इसके बाद कंचन अपने पिता रामलखन गुप्ता के साथ ससुराल पहुंचीं। वहां विवाद हुआ और ससुराल पक्ष के लोग उनके पिता को पीटने दौड़े। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने उन्हें थाने चलने को कहा। कंचन ने तीन बच्चों के साथ रात में जाने में असमर्थता जताई। उन्होंने 19 नवंबर को थाने में प्रार्थना पत्र दिया। कंचन ने बताया कि पुलिस के सुझाव पर उन्होंने 20 नवंबर की दोपहर हरदोई पहुंचीं महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह से मुलाकात की। एकता सिंह ने कंचन और ससुराल पक्ष को महिला थाने बुलाकर मामले का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। कंचन ने दावा किया कि वह कई बार थाने गईं, लेकिन उनके मामले का कोई हल नहीं निकला।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User