अमेठी में युवक 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा:पत्नी, दो बच्चे और मां नीचे कर रहे इंतजार, पुलिस मनाने में जुटी

Nov 21, 2026 - 12:25
0
अमेठी में युवक 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा:पत्नी, दो बच्चे और मां नीचे कर रहे इंतजार, पुलिस मनाने में जुटी
अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के कनू गांव में शनिवार सुबह एक युवक 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पुलिस और निजी बचाव टीमें उसे सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश कर रही हैं। उसकी पत्नी, दो बच्चे और मां टावर के नीचे मौजूद हैं। पूरे पहाड़ पुन्नपुर निवासी अजीत के टावर पर चढ़ने की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी। ग्रामीण भी उसे समझाकर नीचे आने के लिए कह रहे हैं। अजीत की पत्नी रीता अपने दो बच्चों के साथ नीचे खड़ी होकर उसके उतरने का इंतजार कर रही है। उसकी मां मालती भी मौके पर पहुंची हैं। परिवार के लोग लगातार अजीत से नीचे आने की अपील कर रहे हैं। अजीत के टावर पर चढ़ने की वजह अभी साफ नहीं है। ग्रामीणों के मुताबिक, वह सुबह अचानक गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और समझाने के बाद भी नीचे नहीं आया। सीओ श्वेताभ भाष्कर ने बताया कि पुलिस मौके पर है और अजीत से बात कर उसे सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश कर रही है। मौके पर भीड़ जमा है। पुलिस ने लोगों से टावर से दूर रहने की अपील की है, ताकि बचाव के काम में रुकावट न आए। फिलहाल अजीत को नीचे उतारने की कोशिश जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User