दीपों और भजनों के बीच नमो घाट पर गंगा आरती:गंगा तट पर श्रद्धा का अनूठा संगम, आध्यात्मिक छटा देखने पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक

Nov 21, 2026 - 11:02
0
दीपों और भजनों के बीच नमो घाट पर गंगा आरती:गंगा तट पर श्रद्धा का अनूठा संगम, आध्यात्मिक छटा देखने पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
वाराणसी के नमो घाट पर प्रतिदिन श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ट्रस्ट की ओर से गंगा आरती का भव्य आयोजन किया जाता है। आरती में बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक और श्रद्धालु शामिल होते हैं। गंगा के तट पर दीपों की रोशनी, भजनों की गूंज और आरती के सुर माहौल को भक्तिमय बना देते हैं। विदेशी पर्यटक भी पूरे श्रद्धाभाव के साथ मां गंगा के भजन गाते और आरती में सहभागी बनते हैं। नमो घाट आज काशी की आधुनिकता और प्राचीन परंपराओं का अनूठा संगम बन चुका है। बेहतर सुविधाओं और सुंदर परिसर के चलते यहां पहुंचना भी आसान है। गंगा आरती का यह आयोजन काशी की आध्यात्मिक पहचान और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक स्तर पर दर्शाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User