वंदे भारत में छूटा था यात्री का 1 हजार डालर:लाखों रुपए की थी इंडियन करेंसी, CCTV फुटेज से चेक कर सिंगापुर के यात्री को लौटाया

Nov 21, 2026 - 12:08
0
वंदे भारत में छूटा था यात्री का 1 हजार डालर:लाखों रुपए की थी इंडियन करेंसी, CCTV फुटेज से चेक कर सिंगापुर के यात्री को लौटाया
वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रेलकर्मियों और सुरक्षा बलों की सतर्कता व ईमानदारी की एक बड़ी मिसाल देखने को मिली है। दिल्ली से वाराणसी आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में छूटे एक बैग को सुरक्षित बरामद कर उसके असली मालिक को सौंप दिया गया है। इस बैग में लाखों रुपये की भारतीय और विदेशी मुद्रा मौजूद थी। विदेशी यात्री सिंगापुर के रहने वाले लिम वे शंग हैं। जिनका यह बैग है। ये वाराणसी में सरनाथ में दर्शन के लिए पहुंचे हैं। मेंटेनेंस के दौरान मिला लावारिस बैग वाराणसी जंक्शन के स्टेशन मैनेजर अर्पित गुप्ता ने बताया - दिल्ली से वाराणसी आने वाली ट्रेन संख्या 22416 वंदे भारत एक्सप्रेस बीती रात करीब 11 बजे (23:00 बजे) वाराणसी जंक्शन स्टेशन पर पहुंची। जब सभी यात्री ट्रेन से उतर गए और रेक को मेंटेनेंस (रखरखाव) के लिए यार्ड में ले जाया जा रहा था, तभी ड्यूटी पर तैनात रेलकर्मियों की नजर कोच में छूटे एक काले रंग के बैग पर पड़ी। रेलकर्मियों ने बिना समय गंवाए उचित माध्यम से इसकी सूचना रेलवे सुरक्षा बलों को दी। बैग से बरामद हुई लाखों की भारतीय और अमेरिकी मुद्रा सूचना मिलते ही सुरक्षा बल के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और लावारिस बैग को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आए। नियमानुसार पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराते हुए जब बैग को खोला गया, तो उसके अंदर एक काला पाउच मिला। गिनती करने पर पाउच के भीतर से करीब 2 लाख 11 हजार रुपये की भारतीय मुद्रा और लगभग 1 हजार अमेरिकी डॉलर (US Dollars) बरामद हुए। अमेरिकी डॉलर 100, 50 और 10 के अलग-अलग नोटों (डिनॉमिनेशन) में थे। सुरक्षा की दृष्टि से नकदी की गिनती और वीडियोग्राफी के बाद बैग को सील कर थाने में सुरक्षित रख दिया गया। सत्यापन के बाद सिंगापुर के निवासी को सौंपा गया सामान अगली सुबह, बैग की तलाश में एक स्थानीय टूरिस्ट गाइड के साथ विदेशी नागरिक सिंगापुर के रहने वाले लिम वे शंग थाने पहुंचे। जांच में पता चला कि बैग के असली मालिक सिंगापुर के निवासी हैं, जो वंदे भारत ट्रेन से यात्रा कर वाराणसी आए थे और गलती से अपना बैग ट्रेन में ही भूल गए थे। पुलिस और रेल अधिकारियों ने पर्यटक की पहचान का सत्यापन किया, उनका बयान दर्ज किया और स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की। सभी जानकारियों की पुष्टि होने के बाद, पूरे सम्मान के साथ पर्यटक को उनका बैग और पूरी नकदी सुरक्षित लौटा दी गई। ईमानदार रेलकर्मियों को किया जाएगा पुरस्कृत अपना कीमती सामान और नकदी पूरी तरह सुरक्षित वापस पाकर सिंगापुर के पर्यटक ने भारतीय रेलवे और सुरक्षा बलों का आभार जताया। वहीं, इस मामले पर अधिकारी ने बताया कि बैग बरामद करने में सराहनीय भूमिका निभाने वाले ईमानदार रेलकर्मियों को पुरस्कृत करने के लिए उच्च अधिकारियों को पत्राचार किया जाएगा, ताकि अन्य कर्मचारियों का भी मनोबल बढ़ सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User