सीएम योगी की माता जी की श्रद्धांजलि सभा:त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन और हिंदू युवा वाहिनी ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की

Nov 21, 2026 - 12:25
0
सीएम योगी की माता जी की श्रद्धांजलि सभा:त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन और हिंदू युवा वाहिनी ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की
वाराणसी में त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं हिंदू युवा वाहिनी के तत्वावधान में पूज्य योगी आदित्यनाथ की माता जी के आकस्मिक निधन पर मैदागिन स्थित गुरु गोरक्षनाथ मठ के केंद्रीय कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में संगठन की जिला एवं महानगर इकाई समेत 12 मंडलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में रामनाथ जी महाराज, वाराणसी मंडल प्रभारी अम्बरीष सिंह, जिला संयोजक सुनील सिंह, जिलाध्यक्ष आशुतोष सिंह, महानगर प्रभारी मनीष मिश्रा, महानगर संयोजक सुनील कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष अजय सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सन्नी गुप्ता, रुद्र पांडेय, ओमप्रकाश जायसवाल, संगठन महामंत्री नीतिश सिंह, महानगर मंत्री दिनेश अग्रहरी, मीडिया प्रभारी अभिषेक गोलू श्रीवास्तव, मनीष वर्मा, गप्पू सिंह और सागर सेठ सहित 12 मंडलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User