प्रतापगढ़ में रामलीला का मंचन:लक्ष्मण शक्ति और रावण वध प्रस्तुत, जयकारों से गूंज उठा पूरा पंडाल

Nov 08, 2026 - 15:47
0
प्रतापगढ़ में रामलीला का मंचन:लक्ष्मण शक्ति और रावण वध प्रस्तुत, जयकारों से गूंज उठा पूरा पंडाल
प्रतापगढ़ कटरा मेदनीगंज क्षेत्र अंतर्गत बरहुआ भोजपुर में स्वर संगम रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला के अंतिम दिन कलाकारों ने मेघनाद-लक्ष्मण संवाद, लक्ष्मण शक्ति और रावण वध का सजीव मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंचन के दौरान मेघनाद और लक्ष्मण के बीच हुए घमासान युद्ध तथा शक्ति लगने से लक्ष्मण के मूर्छित होने का प्रसंग आकर्षण का केंद्र रहा। दर्शक सांस रोके मंच की ओर देखते रहे। इसके अलावा अक्षय कुमार वध, लंका दहन, विभीषण शरणागति और कुंभकर्ण वध का भी भावपूर्ण मंचन किया गया। अंत में भगवान राम ने रावण का वध कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। रावण वध होते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। राम की भूमिका में डॉ. श्याम सिंह, लक्ष्मण के रूप में हरिश्चंद्र तिवारी, सीता के रूप में सूरज दुबे, मेघनाद के रूप में डॉ. रामसिंह, रावण के रूप में ननकू तिवारी, हनुमान के रूप में विजय तिवारी, विभीषण के रूप में रामसजीवन पटेल तथा कुंभकर्ण के रूप में त्रिभुवन सरोज ने अभिनय किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User