पुस्तक का कवर विमोचन:डॉ. लवली शर्मा की पुस्तक संत डॉ. सौरभ पाण्डेय के जीवन-दर्शन पर आधारित
विश्व रिकॉर्ड साहित्यिक अभियान के अंतर्गत लगातार 45वें दिन 45वीं पुस्तक ‘द अल्केमी ऑफ ह्यूमैनिटी: सेंट सौरभ’ का कवर विमोचित किया गया। पुस्तक की लेखिका डॉ. लवली शर्मा जम्मू-कश्मीर में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) में शोध अधिकारी हैं। यह कृति धरा धाम इंटरनेशनल के प्रमुख जगत धर्म चक्रवर्ती और संत डॉ. सौरभ पाण्डेय के जीवन-दर्शन एवं मानवतावादी विचारों पर आधारित है। पुस्तक का उपशीर्षक ‘शांति, करुणा और सार्वभौमिक बंधुत्व के माध्यम से हृदयों में परिवर्तन’ है। इसमें प्रेम, करुणा, शांति और विश्व बंधुत्व जैसे मूल्यों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया है। कृति के माध्यम से मानवता और आपसी सद्भाव का संदेश देने का प्रयास किया गया है। इस साहित्यिक अभियान का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय लेखकों को एक मंच पर जोड़ना और साहित्य के माध्यम से मानवता, विश्व शांति तथा वैश्विक सद्भाव के विचारों का प्रसार करना है। लगातार 45 दिनों में 45 पुस्तकों के कवर विमोचन को अभियान की महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में प्रस्तुत किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)