सिद्धार्थनगर में बेटे के सामने माता-पिता से मारपीट, FIR:3 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा, चौराहे पर गाड़ी रोकने को लेकर हुआ था विवाद

Nov 05, 2026 - 08:17
0
सिद्धार्थनगर में बेटे के सामने माता-पिता से मारपीट, FIR:3 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा, चौराहे पर गाड़ी रोकने को लेकर हुआ था विवाद
सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक और उसकी पत्नी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रास्ते में रोककर की गाली-गलौज और मारपीट बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के असनहरा गांव रहने वाले गोविंद वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन नवंबर की रात करीब आठ बजे वह पत्नी शांति और बेटे अजय के साथ सिलाखोरा स्थित पेट्रोल पंप से घर लौट रहे थे। गोविंद के मुताबिक, महुवारा चौराहे के पास उन्होंने अपनी गाड़ी रोकी थी। इसी दौरान वहां पहुंचे महुवारा चौराहा रहने वाले आकाश अग्रहरी, तुलसीपुर रहने वाले राजेश अग्रहरी और कटारिया नानकार रहने वाले शिवम सिंह ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी से भी मारपीट गोविंद ने आरोप लगाया कि पत्नी शांति बीच-बचाव करने पहुंचीं तो उनके साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की गई। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे तो तीनों जान से मारने की धमकी देकर चले गए। शिकायत के आधार पर डुमरियागंज पुलिस ने चार नवंबर को आकाश अग्रहरी, राजेश अग्रहरी और शिवम सिंह के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User