लखनऊ में ट्रक में घुसी बाइक, युवक की मौत:बाइक सवार ने नहीं पहना था हेलमेट, ट्रॉमा सेंटर में मृत घोषित

Nov 04, 2026 - 18:06
0
लखनऊ में ट्रक में घुसी बाइक, युवक की मौत:बाइक सवार ने नहीं पहना था हेलमेट, ट्रॉमा सेंटर में मृत घोषित
लखनऊ में सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। पानखेड़ा की तरफ से घुरघुरी तालाब चौकी की ओर जा रहे बाइक सवार की मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना काकोरी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे की है। हेलमेट न पहने रहने से सिर में गंभीर चोट पुलिस के मुताबिक, बरकताबाद निवासी रामगोपाल पाल (40) मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे अपनी बाइक (यूपी 32 ईएक्स 3162) से पानखेड़ा की तरफ से घुरघुरी तालाब चौकी की ओर जा रहे थे। रास्ते में इंडियन पेट्रोल पंप के सामने उनकी बाइक सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। बताया गया कि हादसे के समय रामगोपाल ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। चाय-समोसे का होटल चलाते थे रामगोपाल सूचना पर पहुंचे परिजनों ने निजी साधन से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। बाद में ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामगोपाल कूड़ा प्लांट के सामने चाय-समोसे का होटल चलाते थे। उनकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। वह अपने पीछे पत्नी पूनम और तीन बच्चों आर्यन, साक्षी व अभी को छोड़ गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User