गृह मंत्री के कार्यक्रम के लिए रूट डायवर्जन:4 से 5 नवंबर रात 8 बजे तक बिडौली बॉर्डर से प्रवेश बंद, वाहन पानीपत होकर जाएंगे

Nov 04, 2026 - 18:06
0
गृह मंत्री के कार्यक्रम के लिए रूट डायवर्जन:4 से 5 नवंबर रात 8 बजे तक बिडौली बॉर्डर से प्रवेश बंद, वाहन पानीपत होकर जाएंगे
हरियाणा के करनाल में पांच नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री के पदयात्रा कार्यक्रम के मद्देनजर यातायात पुलिस ने भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू किया है। चार नवंबर की रात आठ बजे से पांच नवंबर की रात आठ बजे तक बिडौली बॉर्डर से भारी वाहनों का करनाल की सीमा में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। क्षेत्राधिकारी यातायात की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, इस अवधि में कोई भी भारी वाहन बिडौली चेकपोस्ट से करनाल की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेगा। भारी वाहनों के लिए शामली से पानीपत होकर जाने का वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है। यातायात पुलिस ने सभी ट्रांसपोर्टरों और वाहन चालकों से निर्धारित डायवर्जन का पालन करने की अपील की है, ताकि करनाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User