मेरठ में बच्चों के साथ दीपावली मनाई गई:शालिनी अग्रवाल ने सरस्वती संस्कार केंद्र में मिठाई और उपहार बांटे

Nov 04, 2026 - 18:06
0
मेरठ में बच्चों के साथ दीपावली मनाई गई:शालिनी अग्रवाल ने सरस्वती संस्कार केंद्र में मिठाई और उपहार बांटे
मेरठ में श्री श्याम परिवार, शास्त्री नगर ने सरस्वती संस्कार केंद्र, लोहिया नगर में दीपावली कार्यक्रम किया। यह कार्यक्रम स्वर्गीय बाबू लाल गुप्ता की स्मृति में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शीश का दानी चैरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल थीं। मुख्य संयोजक इंजीनियर चिराग गुप्ता और इंजीनियर सीना गुप्ता रहे। अमित कुमार गुप्ता ने मंच संचालन किया। अति विशिष्ट अतिथि इंजीनियर संजीव कुमार गुप्ता और डॉ. शैली गुप्ता थे। विशिष्ट अतिथियों में नरेश चन्द्र शर्मा, सुष्मिता गुप्ता और साधना राजपूत शामिल रहे। अतिथियों ने केंद्र के बच्चों को मिठाई और उपहार दिए। बच्चों ने अपने हाथों से दीपावली की कंदील और दीये बनाकर अतिथियों को भेंट किए। उन्होंने रामायण पर नाटिका भी पेश की। अतिथियों ने बच्चों के बनाए दीपावली क्राफ्ट की तारीफ की। शालिनी अग्रवाल ने बच्चों को दीपावली का महत्व बताया और प्रेम से त्योहार मनाने की बात कही। श्री श्याम परिवार के पदाधिकारियों ने उन्हें नारियल और अंगवस्त्र भेंट किए। उन्हें ‘श्री श्याम जी सेवा सम्मान’ से सम्मानित किया गया। संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शालिनी अग्रवाल को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में सरस्वती संस्कार केंद्र प्रबंधन समिति के प्रवीन गुप्ता, राकेश गुप्ता, अनिल अग्रवाल, रशिम सोम, मनीषा राणा, शालू शर्मा, संगीता राणा, पूजा रस्तोगी, सोनम और पुनीता मौजूद रहे। प्रधानाचार्या पिंकी सिंह और अध्यापिकाएं काजल, मनीषा, आयुषी, शीतल, राखी, प्रियंका, प्रीति और पिंकी सैनी भी उपस्थित थीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User