लखनऊ विश्वविद्यालय के 4 शिक्षकों ने 12 मेडल जीते:34वीं यूपी मास्टर्स एथलेटिक्स मीट में प्रदर्शन; अब राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे
लखनऊ विश्वविद्यालय के चार शिक्षकों ने 34वीं यूपी मास्टर्स एथलेटिक्स मीट 2026-27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 मेडल अपने नाम किए। उनकी इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ा है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के कई जिलों से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें लखनऊ विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जिसान दानिश खान और डॉ. जगदीप सिंह ने चार-चार मेडल जीतकर सबसे शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, डॉ. शरद चौरसिया और गोपाल शुक्ला ने दो-दो मेडल अपने नाम किए। चारों शिक्षकों ने कुल 12 मेडल जीतकर विभाग का परचम लहराया। इस उपलब्धि के बाद अब ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)