अलीगढ़ में 11 नाबालिग समेत 13 लोगों का रेस्क्यू:मानव तस्करी की आशंका में RPF ने कालका मेल से उतारा, एक संदिग्ध हिरासत में

Nov 01, 2026 - 21:23
0
अलीगढ़ जंक्शन पर रविवार को मानव तस्करी की आशंका में 13 लोगों को ट्रेन से उतारकर रेस्क्यू किया गया। इनमें 11 नाबालिग बच्चे शामिल हैं। आरपीएफ ने करनाल से आई एक्सीलेंट सिविल अकादमी की टीम के साथ मिलकर नेताजी एक्सप्रेस (कालका मेल) में यह कार्रवाई की। बच्चों को अपने साथ ले जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को भी हिरासत में लिया गया है। जानकारी के अनुसार, एनजीओ से जुड़े प्रवीण कुमार शर्मा, कुवेंद्र कुमार शर्मा और योगेश पचौरी के नेतृत्व में टीम करनाल से आई थी। टीम को ट्रेन में बच्चों की संदिग्ध आवाजाही और उन्हें एक व्यक्ति के साथ ले जाए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने आरपीएफ से संपर्क किया। दोनों ने अलीगढ़ जंक्शन पर संयुक्त कार्रवाई की योजना बनाई। ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही जांच-पड़ताल शुरू की गई। इस दौरान 13 लोगों को उतारा गया। इनमें 11 नाबालिग बच्चे थे। बच्चों को साथ ले जा रहे व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध मिलने पर उसे हिरासत में ले लिया गया। अचानक हुई कार्रवाई से स्टेशन पर काफी देर तक हलचल रही। फिलहाल मानव तस्करी की आशंका के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। बच्चों को कहां से लाया जा रहा था और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था, यह अभी स्पष्ट नहीं है। जांच के बाद ही पूरे मामले की जानकारी सामने आ सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User